Electricity Bill Saving Tips: AC यूज करते हुए भी बचाना चाहते हैं हजारों का बिल; फॉलो करें ये टिप्स
Electricity Saving Tips: भारत में गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है, ऐसे में भारत के बहुत से हिस्सों खासकर उत्तर भारत में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) की मांग बढ़ जाती है। अगर आप पहली बार AC लगवा रहे हैं और कंफ्यूज है कि कहीं आपको बिल्स के बोझ के तले दबना न पड़े तो यहां हम कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन बातों को ध्यान रखना जरूरी है ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। आपको बता दें कि अक्सर गलत इंस्टॉलेशन से बिजली की अधिक खपत, अतिरिक्त खर्च और कानूनी समस्याएं हो सकती हैं। आइए बिजली बचाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

सही वायरिंग का रखें ध्यान
- AC की सेफ इंस्टॉलेशन करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपके घर में हाई-वोल्टेज वायरिंग होनी चाहिए। कमजोर वायरिंग से ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा रहता है।
- AC इंस्टॉल करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके घर में 2KW या उससे अधिक बिजली कनेक्शन उपलब्ध हो।
- गलत वायरिंग से बिजली विभाग की ओर से पेनल्टी भी लग सकती है। इससे आपको हजारों की चपत लग सकती है।
कमरे के हिसाब से चुनें एसी
- अगर आप अपने लिए AC खरीदना पहले कमरे का आकार समझना जरूरी है।
- ऐसे में अगर छोटा कमरा (90-120 वर्ग फुट) है तो आप 1 टन का AC चुन सकते हैं।
- अगर आपका कमरा मध्यम आकार (120-200 वर्ग फुट) का है तो आप 1.5 टन का AC चुन सकते हैं।
- वहीं अगर आपके पास बड़ा कमरा (200+ वर्ग फुट) है तो आप 2 टन AC का ऑप्शन चुन सकते हैं।
- अगर आप विंड़ो एसी लगाना चाहते हैं तो रूम में खिड़की जरूरी है।
- अगर कमरे में खिड़की के लिए जगह नहीं है, तो स्प्लिट AC सबसे अच्छा विकल्प रहेगा।
- हालांकि स्प्लिट AC के लिए बैलकनी या पर्याप्त वेंटिलेशन होना जरूरी है।
एनर्जी रेटिंग का रखें ध्यान
- AC खरीदते समय बजट और बिजली की बचत दोनों बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।
- 5-स्टार रेटेड AC महंगा होता है, लेकिन यह बिजली की खपत को कम करता है और लंबे समय में बिजली बिल बचाता है।
- अगर आपका बजट कम है, तो आप 3-स्टार या 4-स्टार AC सस्ता ऑप्शन हो सकता है, लेकिन यह ज्यादा बिजली खर्च करेगा।
नियमित कराएं AC की सर्विसिंग
- AC इंस्टॉल करने के बाद उसकी देखभाल करना भी आवश्यक है।
- हर 3-6 महीने में सर्विसिंग करवाएं ताकि इसे ओवरहीटिंग, कंप्रेसर ओवरलोड और अन्य खराबियों से बचाया जा सकता है।
- अगर AC की सही देखभाल नहीं की गई, तो रिपेयरिंग का भारी खर्च आ सकता है।
- इसके साथ ही फिल्टर को भी साफ रखें, क्योंकि गंदे फिल्टर से ठंडी हवा कम निकलती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications