SBI ने पेश किया पेंशन स्लिप पाने का आसान तरीका, जाने कैसे करेगा काम

अक्सर वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन को लेकर परेशान होना पड़ता है। वे लगातार बैंक के चक्कर लगाते रहते हैं, तब कहीं जाकर उन्हें पता चल पाता है कि पेशन आ गई है। जी हां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक Whatsapp फीचर शुरू किया है जिसके जरिए वरिष्ठ नागरिक अपनी पेंशन की स्लिप आसानी से पा सकते हैं। यह फीचर पेंशनभोगियों को बड़ी आसानी से मिल जाता है। पेंशन पाने वालों के बस अपने व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर पर 'Hi' लिखकर भेजना होगा। यह अपनी सुविधानुसार अपनी पेंशन स्लिप पाने के लिए आपको परमिशन देता है। तो चलिए जानते हैं इसे हम कैसे अपने व्हाट्सएप पर पा सकते हैं।
SBI के इस व्हाट्सएप सर्विस को कैसे करें यूज, जाने यहां
1 - सबसे पहले अपने व्हाट्सएप से इस +91 9022690226 पर 'हाय' लिखकर भेजें।
2 - अब आपको बैलेंस पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप में से सेलेक्ट के लिए एक मैसेज मिलेगा।
3 - पेंशन स्लिप ऑप्शव को सेलेक्ट करें और उस महीने के बारे में बताएं जिसके लिए आप स्लिप लेना चाहते हैं। अब आपको एक और मैसेज मिलेगा।
4 - खाताधारक व्हाट्सएप पर अपने अकाउंट की शेष राशि की जांच कर सकते हैं और मिनी स्टेटमेंट भी पा सकते हैं। हालाँकि, यूजर को 'WAREG' और बैंक खाता नंबर 7208933148 पर भेजकर SBI व्हाट्सएप बैंकिंग का ऑप्शन भी सेलेक्ट करना होगा।
5 - रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद, आपको व्हाट्सएप पर एसबीआई से एक मैसेज मिलेगा।

चलिए जानते हैं इस प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
1 - सबसे पहले दिए गए इस नंबर 7208933148 पर 'WAREG' टेक्स्ट के साथ एक SMS भेजें, जिसमें आपके अकाउंट नंबर के साथ उनके बीच एक बात हो सके। वहीं SMS आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर के जरीए से एसबीआई अकाउंट के साथ भेजा जाना चाहिए।
2 - रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको अपने व्हाट्सएप नंबर पर एसबीआई के नंबर 90226 90226 से एक मैसेज मिलेगा।
3 - इसके अलावा, आप बस 90226 90226 पर 'Hi एसबीआई' लिखकर भेज सकते हैं या आपको अभी मिले व्हाट्सएप मैसेज का जवाब दे सकते हैं और एसबीआई सर्विस का लाभ उठाने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
4 - एक बैंक खाताधारक व्हाट्सएप बैंकिंग से अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और डी-रजिस्टर जैसी सर्विस का मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








