Home
How to

SBI Mini Statement: मिस्ड कॉल नंबर, ऐप और SMS का यूज करके एसबीआई मिनी स्टेटमेंट चेक करें

SBI Mini Statement कैसे चेक करें, जाने सभी स्टेप यहां

SBI यूजर्स बैंक में आए बिना हाल के लेनदेन के लिए मिनी स्टेटमेंट की जांच कर सकते हैं। बैंक ने पूरी प्रक्रिया को काफी सरल और सीधा बना दिया है। खाताधारक मिस्ड कॉल नंबर, SMS सर्विस , ऐप और अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप पर ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए से अपने घर में आराम से अपने एसबीआई मिनी स्टेटमेंट की जांच कर सकते हैं। अनजान लोगों के लिए एक एसबीआई मिनी स्टेटमेंट, एक मिनी पासबुक के अलावा और कुछ नहीं है, जो एटीएम, एनईएफटी, आईएमपीएस, आरटीजीएस, यूपीआई के माध्यम से हाल ही में किए गए सभी लेन-देन का हिसाब रखता है। नीचे हम आपको स्टेप-बाई-स्टेप बताने जा रहे हैं, जिससे नंबर, SMS, या ऑनलाइन बैंकिंग,ऐप का यूज करके SBI मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें।

SBI Mini स्टेटमेंट कैसे चेक करें

अपने एसबीआई मिनी स्टेटमेंट की जांच करने के लिए सबसे पहली और सबसे जरुरी बात यह है कि अगर बैंक अकाउंट खोलते समय किसी भी कारण से फोन नंबर नहीं दिया है, तो अपना नंबर एसबीआई में पंजीकृत करवा लें। ऐसा करने के लिए, अपना मैसेज ऐप खोलें, एक नया SMS बनाएं और आरईजीएसबीआई बैंक अकाउंट संख्या दर्ज करें और इसे 09223488888 पर भेजें । ऐसा करने के बाद, आप आसानी से एक मिस्ड कॉल या SMS के जरिए से मिनी स्टेटमेंट का अनुरोध कर सकते हैं, साथ ही अन्य तरीकों के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

SBI Mini Statement कैसे चेक करें, जाने सभी स्टेप यहां

मिस्ड कॉल नंबर के जरिए एसबीआई मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें

बस दिए गए नंबर पर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से कॉल करें और एसएमएस के रूप में एसबीआई मिनी स्टेटमेंट पा सकते हैं।

1 - अपना फोन ऐप खोलें

2 - फिर दिए गए इस 09223866666 नंबर पर कॉल करें।

3 - कुछ रिंग के बाद कॉल अपने आप डिसकनेक्ट हो जाएगी।

4 - उसके बाद, कुछ सेकंड रुके और आपको एक SMS मिलेगा ।

5 - इस SMS में हाल ही के 5 लेन-देन के साथ आपका एसबीआई मिनी स्टेटमेंट होगा।

6 - SMS के जरिए SBI स्टेटमेंट कैसे चेक करें।

SBI के जरिए अपना एसबीआई स्टेटमेंट चेक करना भी काफी आसान है। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स यहां।

1 - सबसे पहले अपने फोन पर 'मैसेज ' ऐप खोलें।

2 - एक नई चैट बनाएं और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 09223866666 पर "MSTMT" SMS भेजें।

3 - कुछ सेकंड के लिए प्रतीक्षा करें और आपको अपने एसबीआई बैंक अकाउंचट में हाल ही में किए गए 5 लेनदेन के साथ अपने एसबीआई मिनी स्टेटमेंट वाला एक SMS मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Account holders can check their SBI mini statement from the comfort of their homes through missed call number, SMS service, app and online banking on their mobile phones and laptops.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X