WhatsApp पर इस ट्रिक से नहीं होगा जरूरी कॉल मिस, जानें कॉल शेड्यूल करने का तरीका
WhatsApp पर कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा हमें एक पार्टिकुलर टाइम पर कॉल करने के लिए बोला जाता है। लेकिन हम किसी ना किसी काम के चलते टाइम को भूल जाते हैं और कॉल करने से चूक जाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि हम किसी जरूरी कॉल को मिस कर दें।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आज हम आपके लिए एक ट्रिक लेकर आए हैं। इस ट्रिक से आपको काफी फायदा होगा। इस ट्रिक की मदद से आप अपने जरूरी कॉल्स को व्हाट्सऐप पर शेड्यूल कर सकते हैं। ट्रिक के यूज के बाद आपसे जरूरी कॉल मिस भी नहीं होगा और सब टाइम पर हो जाएगा। चलिए WhatsApp पर कॉल शेड्यूल करने की प्रोसेस के बारे में जान लेते हैं।

कैसे करें WhatsApp पर कॉल शेड्यूल?
WhatsApp पर कॉल शेड्यूल करने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होती है। बस आपको वर्चुअल मीटिंग सेट करने की जरूरत होगी। स्टेप्स जानने के लिए आगे पढ़ें...।
- कॉल शेड्यूल करने के लिए सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
- इसके बाद उस ग्रुप पर जाएं, जिस पर आपको कॉल शेड्यूल करना है।
- ग्रुप में एंटर होने के बाद मैसेज बार में आपको नीचे लेफ्ट साइड में प्लस आइकन शो होगा, यहां पर क्लिक करें।
- राइट साइड में फोटो, कैमरा, लोकेशन के साथ कई और ऑप्शन भी नजर आएंगे। इनमें से इवेंट आइकन पर क्लिक करें।
- अब इवेंट क्रिएट करें, इवेंट का नाम लिखें और टाइम सेट करें।
- अगर आप मीटिंग लिंक के माध्यम से शुरू करना चाहते हैं, तो टॉगल ऑन करें।
- इसमें आप वीडियो और ऑडियो कॉल में से कोई एक सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद लास्ट में सेंड के ऑप्शन पर टैप करें।
प्रोसेस फॉलो करने के बाद आपकी कॉल शेड्यूल हो जाएगी और आप अपने जरूरी कॉल को अटेंड करने से नहीं चूकेंगे।
शेड्यूल कॉल कैंसिल करने का तरीका
अगर आपको ऐसा लगता है कि कॉल शेड्यूल कर दिया है, लेकिन अब इसे कैंसिल करना चाहते हैं, तो आप इसे कैंसिल भी कर सकते हैं। बस आपको चैट्स में जाकर मीटिंग शेड्यूल में एडिट इवेंट पर क्लिक करना होगा और बाद में कैंसिल पर क्लिक करना होगा। कॉल शेड्यूल कैंसिल हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








