अब आईफोन के लिए नहीं खर्च करने हैं ज्यादा पैसे, यहां खरीदें Second Hand iPhones
iPhone 16 सीरीज की भारत में सेल शुरू हो चुकी है। लोग लेटेस्ट आईफोन को खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो ज्यादा कीमत होने के कारण नया आईफोन नहीं खरीद पाते हैं।
अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो ये खबर आपका दिन बना देगी। जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल बिना ज्यादा पैसे खर्च किए बिना आईफोन खरीदने का तरीका बताने वाले हैं।

दरअसल नया आईफोन आने के बाद बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपने पुराने मॉडल को काफी किफायती दाम में बेच देते हैं। ऐसे में आप कीमत से काफी कम दाम में iPhone खरीद सकते हैं।
अगर आप भी सेकेंड हैंड आईफोन (Second Hand iPhones) खरीदना चाहते हैं, तो आइए आपको आगे इसकी उपलब्धता और कुछ टिप्स बताते हैं।

कम दाम में यहां से खरीदें Second Hand iPhone
OLX- आप ओएलएक्स से अपने लिए Second Hand iPhone खरीद सकते हैं। कंपनी 2006 से ही देश में पुराने समान खरीदनें और बेचने का काम कर रही है।
OLX इजली पुराना iPhone मॉडल बेचने और खरीदने वाले ग्राहक दोनों डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में आ जाते हैं। इसके बाद आपस में बात करके फोन की कीमत अपने अनुसार तय कर सकते हैं।
IndiaMART- इसके अलावा आप इंडियामार्ट से भी Second Hand iPhone खरीद सकते हैं, यह एक बीटूबी कंपनी है, जो पुराना आईफोन बेचने वाले को खरीदने वाले से कॉन्टेक्ट करने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का काम करती है। इस वेबसाइट पर भी लोग OLX जैसे ही अपने पुराने फोन की फोटो, कीमत और अन्य डिटेल्स अपलोड करते हैं।
Cashify- इनके अलावा आप कैशिफाई से भी Second Hand iPhone खरीद सकते हैं। यह कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से काम करती है। इसके कई शहरों में आउटलेट्स भी है, जहां आप जाकर डायरेक्ट फोन को खुद चेक कर देख सकते हैं।
इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि, यह पुराने आईफोन्स पर 12 महीने की वारंटी और 15 दिन की रिफंड पॉलिसी भी ऑफर करती है।
सेकेंड हैंड आईफोन खरीदने के टिप्स
IMEI Number चेक करें- सेकेंड हैंड आईफोन खरीदते वक्त आपको सबसे पहले फोन की IMEI नंबर चेक करनी चाहिए। इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, फोन के बिल और मोबाइल यूनिट का IMEI नंबर एक ही है या नहीं।
इसके साथ ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी आप चेक कर सकते हैं कि, आपके फोन में मौजूद IMEI वैलिड है या फिर नहीं। इसकी मदद से फेक आईफोन और असली में फर्क पता चल सकता है।
पार्ट्स की डिटेल्स जान लें- इसके अलावा आपको सेकेंड हैंड आईफोन खरीदते वक्त यह जानकारी जरूरी ले लेनी चाहिए कि, उस आईफोन में कौन कौन से पार्ट्स नए हैं।
बैटरी चेक कर लें- साथ ही सेकेंड हैंड आईफोन खरीदते वक्त बैटरी हेल्थ की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि, किसी भी मोबाइल की बैटरी ही उसकी लाइफ का संकेत देती है। अगर उसकी बैटरी हेल्थ 80% से उपर है, तो आप उसे बिना देर किए खरीद सकते हैं।
Face ID एक्टिवेट- इन सबके अलावा Second Hand iPhone खरीदते समय आपको Face ID फीचर को भी चेक जरूर करना चाहिए। खरीदने से पहले ही यह चेक कर लें कि, उसमें फेसआईडी काम कर रहा है या नहीं। यह फीचर फोन लॉक से लेकर ऐप सिक्योरिटी के साथ डाटा सेफ्टी में अहम भूमिका निभाता है।
Second Hand iPhone खरीदने के बैनेफिट्स- आज के समय में प्रीमियम स्मार्टफोंस खासतौर पर Apple iPhones ऐसी मैटेरियल से तैयार किए जाते हैं कि, उनमें जल्दी दिक्कते नहीं आती हैं।
इसके साथ ही बहुत से ऐसे एप्पल लवर्स हैं, जो लेटेस्ट आईफोन आने के बाद पुराना मॉडल नहीं यूज करना चाहते हैं। ऐसे में हर साल नया आईफोन खरीदने वाले हजारों यूजर अपना पुराना आईफोन सेकेंड हैंड के तौर पर कीमत से कम दाम में ही बेच देते हैं।
जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया कि, सेकेंड हैंड आईफोन कीमत में काफी कम होता है। आपको उदाहरण के लिए बताते है, अगर नए iPhone 14 Pro की कीमत अभी मार्केट में 1,19,000 रुपये है, तो आप इसे सेकेंड हैंड मात्र 65,999 रुपये में खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








