Home
How to

दिवाली सेलिब्रेशन को बनाएं खास, Instagram पर भेजें मजेदार GIF और स्टीकर्स, ये है ट्रिक

आज भारत समेत दुनियाभर में दिवाली की धूम मची हुई है। चारो तरफ रोशनी से सजे हुए घर और बाजार नजर आ रहे हैं। यह त्योहार सिर्फ त्योहार नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर उजाले की जीत का त्योहार है। इस त्योहार पर लोग घरों पर चमकती लाइट से सजावट करते हैं, रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं और फूलो से सजाते हैं।

घरों को दिए से रोशन करने के साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई संदेश और गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार वालों को बधाई संदेश देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए Diwali 2024 की शुभकामनाओं के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कि आप Instagram पर किसी को कैसे बधाई संदेश दे सकते हैं।

दिवाली 2024 पर Instagram से ऐसे दें अपनों को बधाई संदेश

Instagram पर कैसे भेजें GIF फोटो

  • इसके लिए सबसे पहले आपको उस व्यक्ति की चैट ओपन करनी है, जिसे आप बेस्ट विशेज देना चाहते हैं।
  • इसके बाद चैट में इमोजी आइकन पर टैप करें।
  • यहां आपको GIF सिलेक्ट करना है और GIF सर्च बार में दीपावली सर्च करना है।
  • यहां आपको दीवाली से जुड़े कई GIF नजर आएंगे। अब आप अपनी पसंद के मुताबिक जीआईएफ सिलेक्ट कर अपने दोस्तों के साथ दीवाली का त्योहार स्पेशल बना सकते हैं।

Diwali Instagram Story कैसे बनाएं

  • सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम ओपन करें।
  • यहां Your Story आइकन पर टैप करें।
  • स्टोरी में जाकर गैलरी या फोटो पर क्लिक करें और अपनी पसंद की फोटोज और वीडियोज को सिलेक्ट करें।
  • इसके साथ ही सर्च बार से स्टोरी के लिए म्यूजिक, GIF, स्टीकर भी चुन सकते हैं।
  • आप अपनी स्टोरी में टेक्स्ट, फॉन्ट, स्टायल और कलर्स भी डाल सकते हैं।
  • जैसे ही आपकी स्टोरी तैयार हो जाए, वैसे ही आपको शेयर के बटन पर टैप करना है।

आप चाहे तो इंस्टाग्राम से सीधे ही फेसबुक पर अपनी स्टोरी को शेयर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to send greetings to your friends and family, then here we have brought some tips for Diwali 2024 wishes for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X