Home
How to

WhatsApp Tips & Tricks: इस ट्रिक से व्हाट्सएप पर भेजें धाँसू क्वालिटी में फोटो

व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनिया के सबसे बड़े इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में से एक हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से हम दूसरे लोगों से टेक्स्ट, वीडियो और ऑडियो फॉर्मेट में बातें कर सकते हैं, उन्हें फोटो, वीडियो, टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट इत्यादि भेज सकते हैं। व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज करोड़ों यूजर्स करते हैं और यह लगभग हर मोबाइल में मिल जाता है। आज हम आपके लिए एक नई ट्रिक लेकर आये हैं जो आपके लिए काफी काम की हो सकती है, तो आइए जानते है इसके बारे में डिटेल्स में।

WhatsApp Tips & Tricks: इस ट्रिक से व्हाट्सएप पर भेजें धाँसू क्वालिटी में फोटो

व्हाट्सएप पर हाई-रेजोल्यूशन क्वालिटी में फोटो कैसे भेजें

दरअसल आज हम आपको यह बताएंगे कि आप WhatsApp पर इमेज को हाई क्वालिटी में कैसे भेज सकते हैं। व्हाट्सएप पर अभी जब हम फोटो शेयर करते हैं तो वो बाय डिफॉल्ट लो क्वालिटी में भेजी जाती है चाहे हम कितनी भी बढ़िया फ़ोटो भेज दें। लेकिन हम जो ट्रिक बताने वाले है उसकी मदद से आप High क्वालिटी में इमेजेस को भेज सकते हैं। तो आइए प्रोसेस जानते हैं।

स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले उस चैट या ग्रुप को ओपन करना है जिसमें आप हाई क्वालिटी में फोटो भेजना चाहते हैं।

स्टेप 2: अब यहाँ कैमरे के ऑप्शन के आगे स्थित क्लिप के आइकन पर टैप करें।

स्टेप 3: यहाँ पर आपको कई सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे, जिसमें आपको 'Document' के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

स्टेप 4: अब आप जिस इमेज को भेजना चाहते हैं उसको फाइल्स में ढूंढे और सेलेक्ट कर दें।

स्टेप 6: इसके बाद आप यहाँ मौजूद इमेज को सेलेक्ट कर दें और फिर 'Send' के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 7: इस तरह आपके द्वारा सेलेक्ट की गई फोटो उसी क्वालिटी में सामने वाले यूजर को भेज दी जाएगी भले वो कितनी भी बड़ी हो।

यह ट्रिक वाकई बहुत काम की है क्योंकि कई बार हमें किसी को बढ़िया क्वालिटी में फोटो भेजना पड़ सकता है जैसे किसी को डॉक्यूमेंट का ही फोटो भेजना पड़े तो इस तरीके से आप व्हाट्सएप पर हाई रिज़्यूलेशन में इमेज को भेज सकते हैं। क्योंकि WhatsApp पर जब हम नार्मल फोटो भेजते हैं तो वो कुछ KB की साइज में ही भेजी जाती है और वो धुंधली हो जाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Send High Quality Photos on WhatsApp, Here is How-To
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X