Home
How to

Whatsapp पर स्टिकर और Gif के साथ भेजें होली की शुभकामनाएं, जाने यहां कैसे

Whatsapp पर भेजें होली के Stickers और Gif ,जाने कैसे

भारत में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है और इसका मतलब है कि व्हाट्सएप पर Stickers और Gifs का यूज करके शुभकामनाएं भेजना इस समय सबसे ज्यादा आसान तरीका हो गया है। होलिका दहन 7 मार्च को है और होली का उत्सव 8 मार्च (यानी कल) है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह त्योहार कई दिनों पहले से शुरु हो जाता है।

इस लेख में, हम बताएंगे कि कैसे आप रंगों के त्योहार को मनाने के लिए आसानी से व्हाट्सएप स्टिकर और जीआईएफ डाउनलोड कर सकते हैं और सभी को भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल।

होली WhatsApp स्टिकर कैसे भेजें

शुरूआत करने से पहले, कन्फर्म करें कि आपके स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट किया गया है। अगर नहीं, तो Google के Play Store पर जाएं और ऐप को अपडेट करें क्योंकि इस तरह के ट्यूटोरियल्स का पालन करते समय अपडेटेड वर्जन का उपयोग करना हमेशा बेहतर होता है।

स्टेप 1
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप खोलें।

स्टेप 2
अब इमोजी बटन पर टैप करें। इसके बाद सबसे नीचे GIF ऑप्शन के बगल में मौजूद स्टीकर ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 3
सभी उपलब्ध स्टिकर देखने के लिए '+' आइकन पर टैप करें। इस बार व्हाट्सएप ने नए होली स्टिकर नहीं जोड़े हैं, जिसका मतलब है कि आपको तीसरे पक्ष के स्टिकर ऐप से स्टिकर डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर जाना होगा। इसलिए, स्टिकर सेक्शन में डिस्कवर स्टिकर ऐप्स पर टैप करें।

स्टेप 4
अब, आपको Play Store पर ऐप्स की एक लिस्ट देखनी चाहिए। वह ऐप डाउनलोड करें जिसमें आपको लगता है कि होली के स्टिकर उपलब्ध हो सकते हैं। या फिर, आप बस ' एनिमेटेड होली स्टिकर्स फॉर डब्ल्यूए ' सर्च कर सकते हैं और पहला ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जो क्रिएटिव जिला का है।

Whatsapp पर भेजें होली के Stickers और Gif ,जाने कैसे

स्टेप 5
ऐप खोलने के बाद, आपको एनिमेटेड और स्थिर स्टिकर सहित सभी तरह के स्टिकर दिखाई देने चाहिए।

स्टेप 6
'+' आइकन पर टैप करें और फिर 'ऐड' पर टैप करें।

स्टेप 7
एक बार जब आप 'ऐड' पर टैप करते हैं, तो स्टिकर पैक आपके व्हाट्सएप के स्टिकर सेक्शन में जुड़ जाना चाहिए।

स्टेप 8

अब, बस व्हाट्सएप खोलें और नए जोड़े गए स्टिकर पैक पर टैप करें। किसी भी स्टिकर को दूसरों को भेजने के लिए उस पर टैप करें।

अगर आप एक iOS यूजर्स हैं, तो आप ऐप स्टोर पर समान स्टिकर पैक खोज सकते हैं।

होली व्हाट्सएप पर GIF कैसे भेजें, चलिए जानते हैं

स्टेप 1
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप खोलें।

स्टेप 2
अह इमोजी बटन पर टैप करें।

स्टेप 3
सबसे नीचे GIF पर टैप करें।

स्टेप 4
बस 'होली' सर्च करें और आपको सभी उपलब्ध होली GIF मिल जाएंगे।

स्टेप 5
किसी भी Gif को दूसरों को भेजने के लिए उस पर टैप करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Holi festival is celebrated with much fanfare in India and this means that sending wishes on WhatsApp using Stickers and Gifs has become the easiest way at this time. So let's know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X