Home
How to

WhatsApp पर बिना नंबर सेव करके भेजना है किसी को मैसेज, तो ये है ट्रिक

फेसबुक के स्वामित्व वाले इंसटेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने हमारे जीवन में एक अलग ही जगह बना दी है। यह ऐप आज हर व्यक्ति के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इससे हम टेक्स्ट मैसेज में बात कर सकते है और चाहें तो वीडियो और ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं। हालांकि आप में से बहुत से लोग यही करते है कि जब किसी नए नंबर पर मैसेज भेजना होता है, तो आप नंबर को अपने मोबाइल फोन में सेव करते है, लेकिन एक तरीका है जिसमें आपको नंबर के सेव करने की भी जरूरत नहीं है और आप मैसेज भेज पाएंगे।

WhatsApp पर बिना नंबर सेव करके भेजना है किसी को मैसेज, तो ये है ट्रिक

WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए मैसेज कैसे भेजें

बहुत बार क्या होता है, कि हमें किसी को सिर्फ कुछ ही समय के लिए व्हाट्सएप पर बात करनी होती है और हम नहीं चाहते है कि उस नंबर को सेव किया जाये। तो हमने नीचे एक सरल सा तरीका बताया है, आप उसको फॉलो करके बिना नंबर सेव किए हुए भी WhatsApp पर मैसेज भेज पाएंगे और वीडियो, ऑडियो कॉल कर पाएंगे। लेकिन आप उसके प्रोफ़ाइल फोटो को और स्टेट्स को नहीं देख पाएंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में कोई भी ब्राउज़र को ओपन कर दें।

स्टेप 2: इसके बाद इस यूआरएल को टाइप करें: या इसी को कॉपी कर दें http://wa.me/+91xxxxxxxxxx

स्टेप 3: जहां x लिखे हुए हैं वो सब हटाकर आप उन नंबरों को लिखिए जिसे आप मैसेज करना चाहते हैं। या इसको कॉपी कर सकते हैं http://api.whatsapp.com/send?phone=+91xxxxxxxxxx भी टाइप कर सकते हैं। लेकिन याद रखें आपको +91 नहीं हटाना है।

स्टेप 4: इस प्रकार अब नंबर टाइप करने के बाद इंटर दबा दें, तो एक पेज खुल जाएगा जहां आपको मैसेज भेजने को बोला जाएगा।

बस इतना सा काम है। आप बिना नंबर को सेव करके भी WhatsApp पर मैसेज भेज पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
There is a way in which you do not even need to save the number and you will be able to send the message on WhatsApp.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X