Home
How to

क्या आप भी आधार नंबर के माध्यम से पैसा भेजना चाहते हैं, तो यह है शानदार ट्रिक

ऑनलाइन की दुनिया में नए-नए तरीके सामने आ रहे है। आजकल लोगों को मोबाइल से ही पेमेंट करना बहुत अच्छा लगता हैं। अब आप BHIM से आधार कार्ड के जरिये भी पेमेंट कर सकते हैं। जी हाँ, BHIM (भीम) यूजर्स रिसिपेंट के आधार नंबर का उपयोग करके पैसे भेज सकते हैं। कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप ने भारत में डिजिटल फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया है।

क्या आप भी आधार नंबर के माध्यम से पैसा भेजना चाहते हैं, तो यह है शानदार ट्रिक

शिक्षा से लेकर किराने का सामान खरीदने और हर तरह के भुगतान करने तक, लगभग सब कुछ डिजिटल हो गया है। हालांकि, कुछ लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

उदाहरण के लिए, ऐसे लोग हैं जिनके पास कोई स्मार्टफोन या यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पता नहीं है, जिसके कारण उन्हें पैसे भेजना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को हल करने के लिए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने खुलासा किया है कि जो लोग भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) का उपयोग करते हैं, वे बिना फोन या यूपीआई पते वाले रिसिपेंट को आधार कार्ड संख्या का उपयोग करके पैसे भेज सकते हैं।

बता दें कि BHIM एक यूपीआई-आधारित पेमेंट इंटरफ़ेस है और आपके मोबाइल नंबर या नाम जैसी सिंगल आइडेंटीटी का उपयोग करके रीयल-टाइम फंड ट्रांसफर की अनुमति देता है। UIDAI के अनुसार, भीम में बेनिफिसरी के पते पर आधार संख्या का उपयोग करके पैसे भेजने का विकल्प दिखाई देता है। यदि आप एक BHIM यूजर हैं और आधार संख्या का उपयोग करके पैसे भेजना चाहते हैं, तो यहाँ हमने प्रोसेस बताया है जिसको फॉलो करके भेज सकते हैं।

BHIM में आधार नंबर का उपयोग करके पैसे कैसे भेजें

Aadhaar Number का उपयोग करके पैसे भेजने या ट्रांसफर करने के लिए, एक भीम यूजर को बेनिफिसरी के 12 अंकों की विशिष्ट आधार संख्या दर्ज करनी होगी और Verify के बटन को प्रेस करना होगा।

इसके बाद, सिस्टम आधार लिंकिंग को वेरिफाई करेगा और बेनिफिसरी के पते को पॉप्युलेट करेगा और यूजर्स UIDAI द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार पैसे भेज सकेगा।

रिसिपेंट के किस बैंक अकाउंट में पैसे प्राप्त होंगे?

यूआईडीएआई के अनुसार, डीबीटी/आधार बेज्ड क्रेडिट प्राप्त करने के लिए उसके द्वारा चुने गए रिसिपेंट के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर होने पर क्रेडिट हो जाएगा। साथ ही, पेमेंट प्राप्त करने के लिए आधार पे (Aadhaar Pay) पीओएस का उपयोग करने वाले व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट करने के लिए आधार संख्या और फ़िंगरप्रिंट का उपयोग किया जा सकता है।

यदि किसी व्यक्ति के 1 से अधिक बैंक में अकाउंट हैं और सभी खाते आधार से जुड़े हैं तो ऐसी स्थिति में सभी अकाउंट्स का उपयोग डिजिटल भुगतान करने के लिए किया जा सकता है।

UIDAI के अनुसार, "आधार बेज्ड पेमेंट करते समय, आपको उस बैंक का नाम चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा जिससे आप पेमेंट करना चाहते हैं। इस प्रकार, आपके पास हर बार पेमेंट करने पर बैंक को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है।"

साथ ही आधार पे (Aadhaar Pay) के माध्यम से पेमेंट करते समय आपका अकाउंट ऑनलाइन/इंस्टेंट डेबिट हो जाएगा।

इस प्रकार आप आधार नंबर के जरिये और बिना UPI के भी किसी को पैसे भेज सकते हैं, और सामने वाले व्यक्ति के बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत क्रेडिट हो जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Send Money via Aadhaar Number, Here is the Full Process
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X