इन टिप्स से गूगल मैप पर शेयर करें अपनी रियल टाइम लोकेशन
Google Maps will soon let users on Android and iOS share their real-time location with friends and family.

गूगल ने कुछ टाइम पहले अपने यूजर्स के लिए रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग फीचर पेश किया था। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने दोस्तों को बता सकते हैं कि वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं। बता दें कि ये फीचर गूगल ने एंड्राइड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए लॉन्च किया था। अगर आप भी अपने दोस्तों से कनेक्ट रहना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसा कर अपनी रियल टाइम लोकेशन शेयर सकते हैं।

बता दें कि यहां आप चुन सकते हैं कि कितनी देर तक आप दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं। इस फीचर के साथ एक निश्चित टाइम के बाद आप अपनी शेयर लोकेशन को ऑफ भी कर सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ लोकेशन शेयर करने के लिए इन ऑप्शन को फॉलो करें।
#1
इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल मैप को ओपन करना होगा। इसके बाद मैन्यू के साइड में लेफ्ट ओर तीन होरिजोंटल बटन पर टैप करें।
#2
इसके बाद शेयर लोकेशन ऑप्शन पर टैप करें और उस व्यक्ति के आइकॉन को जोड़ें, जिससे आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।
#3
यहां सेलेक्ट करें कि आप अपने दोस्तों के साथ कितनी देर तक अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं। एक टाइम पीरियड के बाद आप इसे बंद भी कर सकते हैं।
#4
इसके बाद उन लोगों को सेलेक्ट करें, जिनके साथ आप अपनी रियल टाइम लोकेशन शेयर करना चाहते हैं। अगर आपके दोस्तों के पास गूगल मैप्स नहीं है, तो आप सोशल नेटवर्किंग एप से लिंक के जरिए लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
#5
अब जिन लोगों को आपने लिंक भेजा है, उन्हें आपके द्वारा शेयर किए लोकेशन के बारे में नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद गूगल मैप्स और गूगल मैप्स की वेबसाइट की मदद से वह आपकी लोकेशन को रियल टाइम पर देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








