Home
How to

बरसात के मौसम में फ्रिज चलाएं या नहीं, बहुत लोग रहते हैं कन्फ्यूजन में

बरसात का मौसम आते ही बहुत से लोगों के मन में एक सवाल बार-बार आता है कि क्या इस मौसम में फ्रिज चलाना सुरक्षित है या नहीं? खासकर उन जगहों पर जहां अक्सर बिजली चली जाती है या वोल्टेज की समस्या रहती है, वहां ये चिंता और भी बढ़ जाती है।

हालांकि, अगर कुछ जरूरी सावधानियां अपनाई जाएं तो आप बिना किसी परेशानी के बरसात के मौसम में भी फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बरसात के मौसम में फ्रिज चलाएं या नहीं

सबसे पहले, बरसात में वोल्टेज फ्लक्चुएशन यानी बिजली का उतार-चढ़ाव बहुत आम होता है। इससे fridge का कंप्रेसर खराब हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने फ्रिज को स्टेबलाइजर से जोड़ें, ताकि वोल्टेज कंट्रोल में रहे। दूसरी बड़ी समस्या है अर्थिंग। बारिश के मौसम में नमी के कारण दीवारें गीली रहती हैं और अगर घर की वायरिंग सही नहीं है तो फ्रिज की बॉडी में करंट आ सकता है। इससे हाथ लगाते ही झटका लगने का खतरा रहता है। इसलिए फ्रिज की अर्थिंग ठीक है या नहीं, यह जरूर चेक करवा लें।

इसके अलावा कई बार लोग गीले हाथों से फ्रिज खोलते हैं, जो बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। हमेशा ध्यान रखें कि आपके हाथ सूखे हों और फ्रिज दीवार से थोड़ी दूरी पर रखा गया हो, ताकि उसमें वेंटिलेशन बना रहे।

बरसात में नमी के कारण फ्रिज के पीछे या नीचे पानी जम सकता है जिससे बदबू या फंगस जैसी समस्या भी हो सकती है। इसे भी समय-समय पर साफ करते रहें।

कई लोग सोचते हैं कि इस मौसम में फ्रिज बंद कर देना चाहिए, लेकिन ऐसा करना उल्टा नुकसानदायक हो सकता है। दूध, दही, फल, सब्जियां और पका हुआ खाना जल्दी खराब होने लगता है और खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में फ्रिज को बंद करना समझदारी नहीं है।

कुल मिलाकर, बरसात में फ्रिज चलाना पूरी तरह सेफ है, बस थोड़ी सी सावधानी और समझदारी जरूरी है। अगर आप वोल्टेज, अर्थिंग और नमी से जुड़ी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपका फ्रिज बिना किसी समस्या के सही चलता रहेगा और खाना भी सेफ रहेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X