3 गुना स्पीड बढ़ाए अपने वाई-फाई की वो भी फ्री
अगर आपके घर में फास्ट कनेक्शन होने के बाद भी पीसी या फिर लैपटॉप में धीमी स्पीड मिलती है तो इसका एक कारण डिवाइस को कम वाईफाई सिग्नल मिलना भी हो सकता है। घर के हर कोने में वाई-फाई सिग्नल न मिलने का एक बड़ा कारण राउटर की पोजीशन भी हो सकता है।
पढ़ें: नया एंड्राइड स्मार्टफोन खरीदते हुए न दोहराएं गलतियां, ध्यान में रखें ये 7 जरुरी बातें..!
वाई-फाई सिगनल बढा़ने के लिए मार्केट में ढेरों ब्रांड के वाई-फाई रीपीटर आपको मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप पैसे खर्च करने में थोड़ा हिचकिचा रहे है तो घर पर ही अच्छा वाई-फाई रिफ्लेक्टर बना सकते हैं तो वाई-फाई सिग्नल को 3 गुना तक बढ़ा सकता है।
वाई-फाई रिफ्लेक्टर बनाने के लिए आपको चाहिए।
एक खाली बियर कैन
एक कैंची
चिपकाने के लिए टेप
आइए जानते हैं वाई-फाई रिफ्लेक्टर बनाने का तरीका
पहली स्टेप
सबसे पहले एक खाली बियर कैन लें जो कहीं से फटा न हो।
दूसरी स्टेप
अब उस बियर कैन को एक तरफ से पूरी तरह काट दें और दूसरी तरफ का थोड़ा हिस्सा बचा कर रखें।
तीसरी स्टेप
ध्यान रहे दोनों तरफ से थोड़ा सा हिस्सा छोड़ दें।
चाथी स्टेप
कैन काटने के बाद उसे दी गई तस्वीर के हिसाब से साइड से खोल दें।
5
एक हिस्से में टेप या फिर कोई भी चिपकाने वाली चीज लगा दें जो राऊटर को कैन से चिपका दे।
छटवीं स्टेप
अब कैन को छेद की तरफ से राउटर के एंटीना के अंदर डालें।
7
अब आपका वाई-फाई रिफ्लेक्टर तैयार है। कैन के खुले हुए हिस्से को उसी तरफ रखें जहां पर आपको सिग्नल चाहिए।
आठवीं स्टेप
अब आप चाहे तो अपने पीसी या फिर किसी दूसरी डिवाइस से वाई-फाई सिग्नल चेक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








