बार-बार फोन चार्ज करना पड़ सकता है भारी! क्या आप भी करते हैं ये गलती?
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे स्मार्टफोन को दिन में कई-कई बार चार्ज करते हैं, भले ही बैटरी 90 प्रतिशत से अधिक क्यों न हो। ऐसे यूजर्स को हमेशा बैटरी 100% चाहिए होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार फोन चार्ज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है?
ऐसा करने से न सिर्फ बैटरी की हेल्थ खराब होती है बल्कि लंबे समय में फोन की परफॉर्मेंस भी प्रभावित होती है। अक्सर लोग इन नुकसानों को नजरअंदाज कर देते हैं और जब समस्या सामने आती है, तब तक देर हो चुकी होती है। अगर आप फिजूल में रिपेयरिंग पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

क्यों नुकसानदेह है बार-बार चार्ज करना?
बैटरी हेल्थ पर असर: लगातार 90-100% तक चार्ज करने से बैटरी के चार्ज साइकिल जल्दी खत्म हो जाते हैं।
हीटिंग इश्यू: बार-बार चार्ज करने से फोन का तापमान बढ़ता है, जिससे इंटरनल पार्ट्स पर दबाव पड़ता है।
बैटरी लाइफ कम होना: जरूरत से ज्यादा चार्ज करने से बैटरी की क्षमता धीरे-धीरे घटती है और बैकअप कम मिलने लगता है।
सॉफ्टवेयर पर असर: कुछ मामलों में ओवरचार्जिंग फोन की परफॉर्मेंस को स्लो भी कर सकती है।
किन गलतियों से बचें?
- फोन को बार-बार चार्ज करने के बजाय 20% से 80% तक चार्ज करना बैटरी हेल्थ के लिए बेहतर है।
- सस्ता और लोकल चार्जर इस्तेमाल करने से बचें। हमेशा ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
- चार्जिंग के दौरान फोन का लगातार इस्तेमाल न करें, इससे बैटरी पर अतिरिक्त लोड पड़ता है।
- रातभर फोन को चार्जिंग पर न लगाएं। इस बैटरी डैमेज होने का रिस्क रहता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक सही तरीके से चले और बैटरी जल्दी खराब न हो, तो इन छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दें। बार-बार चार्ज करने से बचें, सही चार्जिंग लिमिट अपनाएं और हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें। इन सरल उपायों से न सिर्फ बैटरी की लाइफ बढ़ेगी बल्कि आपको अनावश्यक रिपेयरिंग पर पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल करके आप अपनी डिवाइस को लंबे समय तक परफेक्ट कंडीशन में रख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications