Home
How to

कहीं बम की तरह न फट जाए फोन! अनजाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, न करें ये गलती

Smartphone Blast Risk: चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन का फटना बेहद खतरनाक हो सकता है और ऐसी घटनाओं में कई बार जान पर भी बन आती है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महीने पुराना स्मार्टफोन चार्जिंग के दौरान बम की तरह फट गया।

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन-सी गलतियां हैं जो हमें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए, वरना आपकी छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। आइए सब समझते हैं 5 प्वाइंट में...

कहीं बम की तरह न फट जाए फोन!

खबर में क्या है?

  1. हद से ज्यादा फोन का इस्तेमाल
  2. लोकल चार्जर का इस्तेमाल
  3. फिजिकल डैमेज
  4. ओवरहीटिंग का रखें ख्याल
  5. फालतू ऐप्स न रखें

1. हद से ज्यादा इस्तेमाल

अगर आप अपने स्मार्टफोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, खासकर भारी-भरकम काम (जैसे गेमिंग या वीडियो एडिटिंग) करते समय, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा करने से न केवल आपके फोन की सिक्योरिटी खतरे में पड़ती है, बल्कि यह आपके लिए भी सही नहीं है। अगर आपका फोन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो उसे तुरंत बंद कर दें। ऐसी स्थिति में फोन ब्लास्ट हो सकता है, खासकर गर्मियों में ऐसा अक्सर देखा जाता है।

2. लोकल चार्जर का इस्तेमाल

कुछ लोग पैसे बचाने के चक्कर में लोकल चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करना बेहद जोखिम भरा है। कई बार इस तरह के चार्जर से फोन ब्लास्ट हो जाते हैं और फोन की बैटरी लाइफ भी प्रभावित होती है। इसलिए, जरूरी है कि आप अपने फोन को केवल उसी चार्जर से चार्ज करें जो उसके साथ आया हो। अगर आप नया चार्जर खरीद रहे हैं, तो हमेशा ओरिजिनल चार्जर ही खरीदें।

3. फिजिकल डैमेज

फोन के साथ किसी भी तरह की फिजिकल डैमेज, जैसे गिरने या दबने से, उसकी बैटरी या अंदरूनी कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंच सकता है। अगर बैटरी फूल गई है या उसमें कोई बाहरी खराबी दिख रही है, तो तुरंत फोन का इस्तेमाल बंद कर दें और किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर दिखाएं।

4. ओवरहीटिंग का रखें ख्याल

स्मार्टफोन का ज्यादा गर्म होना एक बड़े खतरे संकेत है। अगर आपका फोन ओवरहीट हो रहा है, खासकर चार्ज करते समय या भारी ऐप चलाते समय, तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत फोन का इस्तेमाल बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें। चार्ज करते समय फोन को तकिए या कंबल के नीचे न रखें।

5. फालतू ऐप्स न रखें

आपके फोन में बहुत सारे बेकार और बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स भी ओवरहीटिंग का कारण बन सकते हैं। ये ऐप्स बैटरी पर अनावश्यक दबाव डालते हैं और प्रोसेसर को लगातार काम करने पर मजबूर करते हैं, जिससे फोन गर्म होता है। अपने फोन से उन ऐप्स को हटा दें जिनका आप यूज नहीं करते हैं।

FAQs
क्या लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

नहीं, लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है।

फोन फटने से कैसे बचाएं?

फोन को फटने से बचाने के लिए, ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

 
मेरा फोन चार्ज करते समय इतना गर्म क्यों हो जाता है?

आपका फोन चार्ज करते समय कई कारणों से गर्म हो सकता है, जैसे कि खराब चार्जर का इस्तेमाल, लंबे समय तक चार्ज करना, या चार्जिंग के दौरान फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना।

 
GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X