Flipkart-Amazon Sale में स्मार्टफोन खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! वरना होगा पछतावा
How to Buy Smartphone in Sale: जब भी ऑनलाइन या ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेल का सीजन आता है, तो यूजर बड़ी संख्या में स्मार्टफोन खरीदने की ओर आकर्षित होते हैं। भारी छूट, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट के चक्कर में कई बार हम जल्दबाजी में ऐसा फोन खरीद लेते हैं, जो हमारी जरूरतों के हिसाब से सही नहीं होता या यूं कहें की हमारे लिए बिल्कुल भी का नहीं होता है।
अगर आप Flipkart या Amazon Sale में स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो कुछ ऐसी गलतियां हैं, जो हमें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। नया फोन खरीदते वक्त अगर कुछ चीजों को जेहन में रखा जाए तो आप अपने लिए परफेक्ट फोन खरीद सकते हैं।

सिर्फ डिस्काउंट देखकर फोन न खरीदें
अधिकतर लोग सेल में सिर्फ भारी छूट देखकर फोन खरीद लेते हैं, लेकिन आपको एक बात समझने की जरूरत है कि हर सस्ता फोन अच्छा नहीं होता। फोन की स्पेसिफिकेशन, ब्रांड का भरोसा और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस भी जरूरी होता है। इसलिए फोन खरीदते समय कीमत के साथ-साथ फीचर्स और रिव्यू जरूर देख लेना चाहिए।
पुराने मॉडल से सावधान रहें
सेल में कई बार पुराने या बंद हो चुके मॉडल को कंपनियां भारी छूट पर बेचती हैं। ऐसे फोन को खरीदने से बचें क्योंकि इनमें लेटेस्ट अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच नहीं मिलते, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी पर काफी ज्यादा असर पड़ता है।
जरूरत से ज्यादा फीचर्स के लालच में न आएं
सेल में अक्सर लोग ऐसे फोन खरीद लेते हैं, जिनमें बहुत सारे फीचर्स होते हैं, लेकिन वे इस्तेमाल ही नहीं करते। इससे सिर्फ बजट बढ़ता है। इसलिए वही फोन खरीदें जो आपकी जरूरतों के अनुसार हो-चाहे वो गेमिंग, कैमरा, या बैटरी लाइफ हो।
एक्सचेंज ऑफर को बिना जांचे न चुनें
ऑनलाइन सेल में चौथी सबसे बड़ी गलती लोग करते हैं कि पुराना फोन एक्सचेंज करते समय उसकी सही वैल्यू नहीं देखते हैं। कई बार एक्सचेंज ऑफर में दिखने वाला डिस्काउंट वास्तविक नहीं होता। साथ ही, फोन की कंडीशन के आधार पर वैल्यू कम भी हो सकती है।
रिव्यू और रेटिंग को नजरअंदाज न करें
सेल से फोन खरीदते समय आखिरी सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि किसी भी फोन को खरीदने से पहले यूजर रिव्यू, वीडियो रिव्यू और रेटिंग्स जरूर देखें। इससे आपको फोन की असली परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप का अंदाजा लग जाएगा।
बता दें कि सेल में स्मार्टफोन खरीदना एक अच्छा मौका हो सकता है, लेकिन सेल से किसी भी फोन खरीदते समय इस तरह की गलतियों से बचें। तभी आपका पैसा सही जगह खर्च होगा। समझदारी से खरीदारी करें, ताकि बाद में आपको किसी भी तरह का पछताना न हो।


Click it and Unblock the Notifications








