Home
How to

स्मार्टफोन पर गेमिंग के दौरान अब नहीं होगी हैंगिंग जैसी दिक्कतें, इन टिप्स को करें फॉलो

बदलते समय के साथ स्मार्टफोन का उपयोग भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। आज लोग स्मार्टफोन पर गेमिंग भी बहुत करते हैं लेकिन कई लोगों को हैंगिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस कारण वो नया और भारी मोबाइल खरीदने की सोचते हैं। लेकिन इसके बाद वहीं कहानी शुरू हो जाती है।

स्मार्टफोन पर गेमिंग के दौरान अब नहीं होगी हैंगिंग जैसी दिक्कतें, इन टिप्स को करें फॉलो

तो अगर आप भी मोबाइल फोन पर गेमिंग करते हैं और आपका मोबाइल भी हैंग होता है, तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसके बाद आपका स्मार्टफोन हैंग होना कम हो सकता है। तो आइए इन टिप्स को जानते हैं डिटेल्स में।

स्मार्टफोन पर गेमिंग के दौरान अब नहीं होगी हैंगिंग जैसी दिक्कत

हमने यहाँ कुछ टिप्स शेयर किए है जिसको फॉलो करते हैं, तो आपका स्मार्टफोन भी गेम खेलते समय कम हैंग करेगा और आपका एक्सपीरियंस खराब नहीं होगा।

मेमोरी को करें खाली

यदि आपने अपने मोबाइल फोन में कई बड़ी फाइलें डाउनलोड कर रखी हैं, तो सबसे पहले उन्हें हटा दें अगर काम की नहीं है तो। क्योंकि बड़ी फाइलों के कारण मोबाइल के प्रोसेसर पर बुरा असर पड़ता है इस कारण वो हैंग होने लगता है। इस कारण फालतू फाइलों को हटा लें, इसके बाद गेमिंग के दौरान आपका स्मार्टफोन कम हैंग होगा।

गेम ऐप को रखें अपडेटेड

यदि आप गेमर हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपको गेम को हमेशा अपडेटेड रखना है ताकि नए फीचर्स के साथ इसका मजा ले सकें। इसके अलावा ओल्ड वर्जन में कई सारे बग्स भी होते हैं इसलिए ऐप को अपडेट रखें, ताकि गेमिंग के दौरान हैंगिंग जैसी समस्या न हों।

स्मार्टफोन पर गेमिंग के दौरान अब नहीं होगी हैंगिंग जैसी दिक्कतें, इन टिप्स को करें फॉलो

एंटीवायरस और क्लीनर ऐप्स कर दें इंस्टॉल

जब हम फोन को इस्तेमाल करते हैं, तो कई सारे फालतू फाइलें बन जाती है जिसको हम पहचान नहीं पाते हैं और इससे मेमोरी भरने लगती है। इस कारण अपने स्मार्टफोन में एंटीवायरस और क्लीनर ऐप को इंस्टॉल कर दें, ताकि उसकी मदद से फालतू फाइलों को पहचान करके हटा सकें। इससे स्पेस खाली रहेगा तो हैंगिंग की समस्या कम होगी।

Lite वर्जन का करें इस्तेमाल

अगर गेम का लाइट वर्जन उपलब्ध है, तो आप कम साइज वाले लाइट वर्जन ऐप को इंस्टॉल कर दें, ताकि फोन में जगह कम लेगा तो हैंग भी कम होगा और एक्सपीरियंस बढ़िया रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone Game Hanging Problem Solution Tips In Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X