Home
How to

स्मार्टफोन खुद देता है हैकिंग के संकेत: समय रहते हो जाएं सतर्क; वरना बढ़ सकता है खतरा

Smartphone hacking signs: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत या इंटरनेट चलाने का साधन भर नहीं है, बल्कि हमारी पर्सनल डिटेल, बैंकिंग डिटेल और सोशल लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर यह डिवाइस हैक हो जाए तो बड़ी मुसीबत गले पड़ सकती है। प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों के लिए ही रिस्क बढ़ सकता है।

ऐसा न हो, तो इसके लिए जरूरी है कि आप थोड़ा सतर्क रहें। आपका स्मार्टफोन खुद कई ऐसे संकेत देता है, जो यह बताने के लिए काफी हैं कि वह हैक हो चुका है या हो सकता है। अगर इन चीजों को समय रहते नोटिस कर लिया जाए तो आप काफी हद तक सेफ रह सकते हैं। यहां इन्हीं सेफ्टी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं।

स्मार्टफोन खुद देता है हैकिंग के संकेत

फोन की स्पीड अचानक धीमी हो जाना

अगर आपका स्मार्टफोन पहले की तुलना में बहुत स्लो काम कर रहा है, ऐप्स बार-बार क्रैश हो रहे हैं या सामान्य टास्क भी लोड होने में समय ले रहे हैं, तो यह किसी मैलवेयर की मौजूदगी का संकेत हो सकता है।

बैटरी बहुत तेजी से खत्म होना

अगर आपने अपने फोन का इस्तेमाल बहुत कम किया है, लेकिन फिर भी बैटरी जल्दी खत्म हो रही है, तो संभव है कि कोई बैकग्राउंड में फोन को एक्सेस कर रहा हो।

अनजाने ऐप्स का दिखना

अगर फोन में कुछ ऐसे ऐप्स दिखाई दें जिन्हें आपने खुद इंस्टॉल नहीं किया है, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं। ये ऐप्स स्पाईवेयर या ट्रोजन हो सकते हैं। जो आपके लिए खतरे की घंटी बजा सकते हैं।

मोबाइल डाटा या वाई-फाई का असामान्य इस्तेमाल

अगर आपका डाटा अचानक ज्यादा खर्च हो रहा है या वाई-फाई पर लगातार कुछ ट्रैफिक जा रहा है, तो हो सकता है कि कोई हैकर आपके फोन से डाटा भेज या रिसीव कर रहा हो।

अजीब पॉप-अप्स या विज्ञापन दिखना

बार-बार पॉप-अप एड्स आना या ब्राउजर अपने आप खुलना यह संकेत देता है कि आपका डिवाइस एडवेयर से संक्रमित हो सकता है।

संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

बैंकिंग फ्रॉड- हैकर्स आपके बैंकिंग ऐप्स या ओटीपी तक पहुंच सकते हैं और फ्रॉड कर सकते हैं।

प्राइवेट डेटा लीक- फोटोज, चैट्स और ईमेल्स जैसी निजी जानकारी लीक हो सकती है।

सोशल मीडिया हैकिंग- आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे करें अपने स्मार्टफोन को सेफ?

सिर्फ भरोसेमंद ऐप्स ही इंस्टॉल करें- गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें।

फोन में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर रखें- विश्वसनीय सिक्योरिटी ऐप इंस्टॉल करें।

अनजाने लिंक पर क्लिक न करें- किसी अनजान नंबर से आया लिंक या फाइल न खोलें।

नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट करें- अपडेट्स में सिक्योरिटी पैच होते हैं जो फोन को सेफ रखते हैं।

2-Factor Authentication ऑन रखें- अपने अकाउंट्स पर डबल सिक्योरिटी का लेयर जरूर लगाएं।

सतर्क रहना बहुत जरूरी

तकनीक ने हमारी जिंदगी को आसान जरूर बनाया है, लेकिन उसके साथ खतरे भी बढ़े हैं। स्मार्टफोन भले ही इंटेलिजेंट हो, लेकिन वह तभी सुरक्षा दे सकता है जब आप उसके संकेतों को समय पर समझें। फोन को सेफ मोड में चला कर सभी अनजान ऐप्स हटाएं और गूगल प्ले प्रोटेक्ट या कोई भरोसेमंद एंटीवायरस से स्कैन कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर फैक्टरी रीसेट का भी ऑप्शन मिलता है, लेकिन ऐसा करने से डेटा का बैकअप ले लें ताकि बाद में एक नई मुसीबत न खड़ी हो जाए।

इसके अलावा ऐसे संकेत मिलने लगें तो तुरंत अपने सभी बैंकिंग और सोशल ऐप्स के पासवर्ड बदल दें और कभी सभी ऐप्स पर एक जैसा पासवर्ड रखने की भूल न करें। ऐसा करने से हैकर्स के लिए डिवाइस को हैक करना आसान हो जाता है। इस सिचुएशन में जरूरत पड़ने पर कस्टमर केयर से भी संपर्क किया जा सकता है। इन सब चीजों का ख्याल रखेंगे तो आप काफी हद तक सेफ रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X