Home
How to

ऐसे फोन इस्तेमाल करना है 'रिस्की', बहुत लोग तो शौक-शौक में करते हैं गलती!

क्या आज के दौर में बिना स्मार्टफोन काम चल सकता है? आप कहेंगे नहीं... शॉपिंग से लेकर अकाउंट में भेजने जैसे तमाम काम के लिए फोन ही चाहिए है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप स्मार्टफोन को बड़ी सूझबूझ के साथ इस्तेमाल करें।

हम अक्सर फोन चलाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो न सिर्फ फोन की परफॉर्मेंस पर असर डालती हैं, बल्कि इसके खराब होने का खतरा भी बढ़ा देती हैं। आइए जानते हैं उन आम गलतियों के बारे में, जो नहीं करनी चाहिए।

ऐसे फोन इस्तेमाल करना है 'रिस्की'

1. चार्जिंग के दौरान फोन चलाना

बहुत से लोगों की आदत होती है चार्जिंग के दौरान फोन चलाना। यह सभी को नॉर्मल लगता है। लेकिन ऐसा करना रिस्की हो सकता है। चार्जिंग के दौरान हेवी टास्किंग से फोन गर्म हो जाता है। इससे बैटरी और परफॉर्मेंस पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। लंबे समय में इससे बैटरी की चार्जिंग क्षमता कम हो सकती है और फोन जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है।

2. लोकल चार्जर और केबल का इस्तेमाल

सस्ते या लोकल चार्जर और केबल दिखने में भले ही काम करते हों, लेकिन यह फोन की बैटरी और सर्किट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे चार्जर से ओवरवोल्टेज या शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा फोन कंपनी के ओरिजिनल चार्जर या फिर किसी भरोसेमंद ब्रांड का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

3. जरूरत से ज्यादा ऐप्स इंस्टॉल करना

कई लोग शौक-शौक में फोन में हर तरह के ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं। लेकिन अनावश्यक ऐप्स फोन की स्टोरेज भर देते हैं और बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है और फोन स्लो हो जाता है। इसके अलावा, कुछ ऐप्स आपकी प्राइवेसी के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

4. ज्यादा हीट होने पर भी इस्तेमाल करना

गेमिंग, लगातार कैमरा इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान फोन अक्सर गर्म हो जाता है। ऐसे समय पर भी फोन का इस्तेमाल करना प्रोसेसर और बैटरी पर बुरा असर डालता है। ओवरहीटिंग की स्थिति में फोन को कुछ देर के लिए ठंडी जगह पर छोड़ देना चाहिए।

5. अपडेट्स को इग्नोर करना

कई बार लोग बार-बार आने वाले सॉफ़्टवेयर अपडेट्स को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये अपडेट्स सिर्फ नए फीचर्स ही नहीं लाते, बल्कि सिक्योरिटी पैच और बग फिक्स भी शामिल होते हैं। अगर आप अपडेट्स इंस्टॉल नहीं करते तो आपका फोन हैकिंग या मैलवेयर अटैक के खतरे में आ सकता है।

6. पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों का इस्तेमाल

पब्लिक जगहों पर लगे चार्जिंग पोर्ट्स का इस्तेमाल कई लोगों की आदत होती है। लेकिन इन्हें 'जूस जैकिंग' जैसे साइबर अटैक का खतरा माना जाता है, जिसमें आपके डेटा तक हैकर्स पहुंच सकते हैं। ऐसे में हमेशा अपने साथ पावरबैंक रखें और पब्लिक चार्जिंग पोर्ट्स से बचें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X