गर्मी में तवे सा जल रहा है फोन; रहें अलर्ट कहीं लग न जाए आग, सेफ्टी के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Smartphone Overheating Tips: स्मार्टफोन ओवरहीट होने की परेशानी किसी के साथ भी हो सकती है। खासकर गर्मियों के सीजन में तो ये बहुत आम हो जाता है। गर्मी में तापमान ज्यादा होने की वजह से फोन बहुत गर्म होने लगता है। कई बार तो इसकी वजह से ब्लास्ट जैसी घटनाएं भी हो जाती हैं।
लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और चार्जिंग के दौरान फोन गर्म हो सकता है, जो कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है। ऐसे में फोन की सेफ्टी रखना बहुत जरूरी है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जो गर्मियों के सीजन में फोन इस्तेमाल करते समय जरूर ध्यान रखनी चाहिए। अगर इन चीजों को फॉलो किया जाए तो फोन और आप काफी हद तक सेफ रहेंगे। आइए जानते हैं इन सेफ्टी टिप्स के बारे में।

फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
फोन को धूप से बचाना जरूरी
जब आप बाहर हों तो फोन को सीधी धूप में रखने से बचना चाहिए। धूप में अधिक तापमान से फोन गर्म हो सकता है, जिससे बैटरी पर नेगेटिव असर पड़ता है। ज्यादा ओवरहीटिंग की वजह फोन ब्लास्ट भी हो सकता है।
स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय ब्रेक लें
लगातार लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग करते समय फोन को कुछ मिनटों के लिए रख देना चाहिए। ऐसा करने से तापमान कंट्रोल में रहता है, साथ ही बैटरी भी सही रहता है।
चार्जिंग के दौरान न करें यूज
फोन को चार्ज करते समय यूज नहीं करना चाहिए। इससे फोन का तापमान बढ़ सकता है। चार्जिंग के दौरान फोन को बंद या कम से कम इस्तेमाल करें। इस दौरान गेमिंग जैसे हेवी टास्क तो बिल्कुल नहीं करने चाहिए।
ऑनलाइन गेम्स और हेवी ऐप्स
हाई-ग्राफिक्स वाले गेम्स या ऐप्स को लंबे समय तक चलाने से फोन की प्रोसेसिंग पावर बढ़ जाती है और फोन जल्दी गर्म हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप हेवी ऐप्स को कम ही इस्तेमाल करें। कुछ ऐसे गेम होते हैं, जो बहुत ज्यादा हेवी होते हैं।
फोन का कवर हटा दें
अगर आपका फोन हीट कर रहा है, तो उसका कवर हटा दें। फोन के कवर से गर्मी को बाहर निकलने में मुश्किल हो सकती है। बिना कवर के फोन को गर्मी से राहत मिलती है।
चार्जिंग पोर्ट में धूल या गंदगी जमा होने से भी ओवरहीटिंग हो सकती है। बैटरी और चार्जिंग पोर्ट को साफ रखें ताकि चार्जिंग के दौरान फोन गर्म न हो।
सिस्टम को अपडेट रखें
कभी-कभी फोन का ओवरहीटिंग सॉफ्टवेयर के कारण भी हो सकता है। फोन को अपडेट रखें, ताकि पुराने बग्स और सिस्टम इशूज को ठीक किया जा सके।
फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो क्या करें?
- फोन को बंद कर दें- सबसे पहले फोन को बंद कर दें और कुछ समय के लिए उसे ठंडा होने दें।
- कूलिंग पैड या एयर कंडीशनर के पास रखें- फोन को ठंडे स्थान पर रखें, जैसे कि एसी या पंखे के पास।
- गर्मी में फोन को सही तरीके से यूज करने से न केवल आपका फोन सेफ रहेगा, बल्कि उसकी बैटरी और परफॉर्मेंस भी बेहतर रहेगा।
- अगर फोन ज्यादा हीट कर रहा है तो आपको एक बार उसे चेक भी करवा लेना चाहिए। ताकि खतरे की कोई आशंका न रहे।
सॉकेट से चार्जिंग हटाएं- फोन को ज्यादा देर तक चार्ज करते रहने से भी वह गर्म हो सकता है। अगर आपका फोन 100% चार्ज हो चुका है, तो उसे चार्जिंग से हटा लें। कई-कई घंटे फोन चार्ज करने से बैटरी पर भी असर पड़ता है।
जरूरत होने पर फैक्ट्री रीसेट- अगर आपका फोन बहुत गर्म हो रहा है और अन्य उपाय काम नहीं कर रहे हैं, तो आप फैक्ट्री रीसेट करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इससे सभी डेटा डिलीट हो जाएगा। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो आप काफी हद तक सेफ रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








