फोन हो गया है स्लो? ये जादुई 'बटन' दबाने से रॉकेट सी हो जाएगी स्पीड; आप भी जल्दी जानें
Smartphone tips: अगर आपका स्मार्टफोन स्लो हो गया है या धीरे काम कर रहा है, तो परेशान होने की बजाय सिर्फ आपको एक बटन दबा देना चाहिए। ये 'बटन' दबाने से न सिर्फ परफॉर्मेंस बेहतर होगी बल्कि, इससे फोन नए की तरह काम करने लगेगा। हर किसी के फोन में ये बटन होता है। हालांकि, बहुत कम लोग ही इसके फायदे जानते हैं।
जिस जादुई बटन के बारे में हम बात कर रहे हैं, वह है रिस्टार्ट बटन (Restart Button)। जिसे जरूरत पड़ने पर आपको काम में ले लेना चाहिए। फोन की स्पीड को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए आपको हफ्ते में कितनी बार फोन को रिस्टार्ट करना चाहिए, यहां इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

फोन रिस्टार्ट करने की लिमिट
वैसे तो स्मार्टफोन रिस्टार्ट करने की कोई तय लिमिट नहीं है, लेकिन टेक कंपनियां और एक्सपर्ट्स अपने अनुभव के आधार पर कुछ गाइडलाइंस जरूर बताते हैं। सामान्य तौर पर कहा जाता है कि फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार रिस्टार्ट करना चाहिए।
कुछ टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप ज्यादा ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो हर 24 घंटे में एक बार फोन को रिस्टार्ट करना फायदेमंद रहेगा। वहीं, कुछ एक्सपर्ट हफ्ते में 3-4 बार रिस्टार्ट करने की सलाह भी देते हैं, खासकर उन फोन्स के लिए जो थोड़ा पुराना हार्डवेयर चला रहे होते हैं।
फोन रिस्टार्ट करने से क्या फायदे मिलते हैं?
रिस्टार्ट बटन सिर्फ फोन बंद और चालू करने के लिए नहीं होता, बल्कि ये एक तरह से आपके डिवाइस की "रिफ्रेश" प्रक्रिया होती है। इसके कई कमाल के फायदे होते हैं।
- बैकग्राउंड ऐप्स बंद होते हैं, जिससे रैम पर दबाव कम होता है।
- कैश मेमोरी क्लियर होती है, जो फोन को हैंग होने से बचाती है।
- बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर होती है, क्योंकि अनवांटेड प्रोसेस बंद हो जाते हैं।
- नेटवर्क कनेक्टिविटी और सिग्नल इश्यू भी कई बार रिस्टार्ट से ठीक हो जाते हैं।
- फोन ज्यादा स्मूद चलता है और लॉग, ग्लिच जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं।
कब तुरंत रिस्टार्ट करना चाहिए फोन?
- फोन बार-बार हैंग हो रहा हो या स्क्रीन फ्रीज कर रही हो।
- ऐप्स बार-बार क्रैश हो रहे हों।
- इंटरनेट कनेक्टिविटी सही नहीं आ रही हो।
- बैटरी जल्दी खत्म हो रही हो बिना वजह।
- किसी सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फोन अजीब व्यवहार कर रहा हो।


Click it and Unblock the Notifications








