बारिश में भीग गया है फोन? Don't worry! बिना सर्विस सेंटर जाए घर पर होगा दुरुस्त
Smartphone Tips: बरसात के मौसम में अक्सर हम बारिश की चपेट में आ जाते हैं और कई बार हमारा मोबाइल फोन भी भीग जाता है। अगर फोन में बारिश का पानी चला जाए, तो उसके डैमेज होने का रिस्क बढ़ जाता है।
इस स्थिति में आपको घबराने की बजाय कुछ जरूरी कदम तुरंत उठाने चाहिए, जिससे डिवाइस को ज्यादा नुकसान से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार उपाय।

फोन को तुरंत बंद करें
अगर आपको लगता है कि फोन में पानी चला गया है या वह भीग गया है, तो सबसे पहला काम है- उसे तुरंत बंद कर देना। जल-प्रभावित फोन को ऑन रखने से उसमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है और परमानेंट नुकसान भी हो सकता है।
कवर और सिम कार्ड निकालें
फोन के कवर, बैक केस, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड को निकाल लें। इससे डिवाइस के अंदर की नमी जल्दी बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
सूखे कपड़े या टिशू से पोछें
फोन को हल्के हाथों से किसी सॉफ्ट और सूखे कपड़े से पोछें। ध्यान रहे कि चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल में भी धीरे-धीरे नमी साफ कर सकते हैं।
चावल या सिलिका जेल का इस्तेमाल करें
फोन को एक एयरटाइट डिब्बे में चावल या सिलिका जेल के साथ 24-48 घंटे तक रख सकते हैं। चावल और सिलिका जेल दोनों ही नमी को सोखने की क्षमता रखते हैं, जिससे फोन सूखने की संभावना बढ़ जाती है।
हेयर ड्रायर या ओवन का इस्तेमाल न करें
फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर, ओवन या हीटर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे गर्मी के कारण फोन के सर्किट्स और स्क्रीन को नुकसान हो सकता है।
सर्विस सेंटर ले जाएं
अगर ऊपर दिए गए उपायों के बाद भी फोन चालू नहीं हो रहा या काम करने में गड़बड़ी कर रहा है, तो उसे किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जरूर दिखाएं।


Click it and Unblock the Notifications








