Smartphone Tips: गर्मी में क्यों कम हो जाती है आपके Smartphone की चार्जिंग स्पीड; कैसे दूर करें प्रॉब्लम
Smartphone Tips: हमारा स्मार्टफोन हमारे लिए एक अहम जरूरत है, जिसके बिना आपके रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में अगर आपके फोन की चार्जिंग स्पीड कम हो जाती है, तो ये आपके फोन की परफॉर्मेंस को भी प्रभावित कर सकता है। गर्मियों के मौसम में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना आम समस्या बन चुकी है। इस कारण चार्जिंग धीमी हो जाती है और कई बार डिवाइस की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यहां कुछ बेहद आसान लेकिन प्रभावी सुझाव दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप गर्मी में भी अपने फोन को फास्ट और सुरक्षित चार्ज कर सकते हैं।

सीधे धूप से बचाएं
फोन को सीधी धूप में चार्ज करना सबसे खतरनाक आदतों में से एक है। तेज धूप में फोन तेजी से गर्म हो जाता है, जिससे बैटरी पर दबाव पड़ता है और चार्जिंग धीमी हो जाती है। कोशिश करें कि फोन को छायादार और ठंडी जगह पर रखें।
ठंडी जगह पर चार्ज करें
फोन को चार्ज करते समय तापमान को कंंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। कमरे के अंदर किसी ठंडी सतह या कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें जिससे हीट जल्दी डिफ्यूज हो सके। अगर फैन या एसी चल रहा हो तो उससे भी मदद मिलती है।
मूल चार्जर का उपयोग करें
हमेशा उसी चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें जो आपके फोन के साथ आया था। थर्ड पार्टी चार्जर सही पावर आउटपुट नहीं दे पाते और यह चार्जिंग को धीमा कर सकते हैं या फोन को ज़्यादा गर्म कर सकते हैं।
फोन का कवर हटा दें
फोन केस, खासकर मोटे या इंसुलेटेड कवर, गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते। इससे डिवाइस ज्यादा गर्म होता है। चार्जिंग के दौरान केस को हटा देना बेहतर होता है ताकि गर्मी बाहर निकल सके।
हेवी ऐप्स का इस्तेमाल न करें
चार्जिंग के दौरान गेम्स खेलना, वीडियो स्ट्रीम करना या भारी ऐप्स चलाना फोन को अधिक गर्म कर देता है। ये एक्टिविटी प्रोसेसर पर लोड डालती हैं जिससे चार्जिंग धीमी हो जाती है। चार्जिंग के वक्त फोन को नॉर्मल मोड में रखें।
हवादार जगह में चार्ज करें
ऐसी जगह पर चार्ज करें जहां हवा का बहाव हो। बंद दराज या बिस्तर पर फोन चार्ज करना नुकसानदायक हो सकता है। एयर फ्लो से फोन की गर्मी जल्दी कम होती है।
ओवरचार्जिंग से बचें
फोन को 100% चार्ज होने के बाद भी चार्जर में लगे रहने देना हानिकारक है। इससे बैटरी की उम्र कम होती है और ज़्यादा गर्मी पैदा होती है। जैसे ही फोन फुल चार्ज हो, चार्जर हटा दें।

गैर-जरूरी फीचर्स बंद करें
चार्जिंग के दौरान ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस जैसे फीचर्स को बंद कर दें अगर उनका उपयोग नहीं हो रहा हो। ये बैकग्राउंड में चलकर बैटरी की खपत बढ़ाते हैं और हीट जनरेट करते हैं।
बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें
कई बार हम बिना जरूरत के ऐप्स को खुले छोड़ देते हैं जो प्रोसेसर पर लोड डालते हैं। चार्जिंग के वक्त सभी अनावश्यक ऐप्स को बंद करें जिससे फोन का टेंपरेचर कंट्रोल रहे।
सॉफ्टवेयर अपडेट करें
फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें। कई बार अपडेट्स में हीट कंट्रोल और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसे सुधार शामिल होते हैं।
एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करें
अगर आप बहुत गर्म वातावरण में हैं और आपको फोन जल्दी चार्ज करना है तो एयरप्लेन मोड ऑन करना एक अच्छा विकल्प है। इससे नेटवर्क और कनेक्टिविटी फीचर्स बंद हो जाते हैं जिससे बैटरी की खपत घटती है और फोन ठंडा रहता है।
गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन की सुरक्षा और चार्जिंग स्पीड बनाए रखना आसान हो सकता है यदि आप ऊपर बताए गए सुझावों को अपनाते हैं। याद रखें, सावधानी और समझदारी से ही आप अपने डिवाइस की उम्र और परफॉर्मेंस दोनों को बरकरार रख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







