स्मार्टफोन रखते हैं तो गांठ बांध लें ये जरूरी बातें
फोन खो जाने के बाद रोने का क्या फायदा, अगर उससे पहले इन बातों को ध्यान रखा होता तो फोन न सही आपका डेटा तो सुरक्षित रहता खैर कोई बात नहीं अब नए स्मार्टफोन को लेने के बाद नीचे दी गई टिप्स को जरूरी बाते ध्यान में रखें। क्योंकि आजकल फोन से ज्यादा जरूरी उसमें सेव फोटो, वीडियो और दूसरे डेटा होते हैं जिनका यूज़ गलत तरीके से किया जा सकता है।

चलिए जानते हैं एक स्मार्टफोन यूजर फोन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
Password or pin
अपने फोन में हमेशा पिन और पासवर्ड मजबूत रखें इसके लिए फोन की सेटिंग में जाकर अल्फान्यूमरिक पासवर्ड बनाएं जैसे aD269fC
Keep your apps up to date
अपने फोन की एप्लीकेशन हमेशा अपडेट रखें इससे फोन में जो भी सिक्योरिटी एप्लीकेशन आप यूज कर रहे होंगे उसमें सुरक्षा बनी रहेगी।
Know the apps you're downloading
आप जो भी एप्लीकेशन अपने मोबाइल में डाउनलोड करें उसे याद रखें क्योंकि इससे आपके फोन की मैमोरी भी सेव रहेगी साथ ही बेकार एप्लीकेशनों की वजह से आपका फोन हैंग भी नहीं करेगा।
Enable a device recovery service
अगर आप स्मार्टफोन का प्रयोग कर रहे हैं तो अपने फोन में रिकवरी सर्विस ऑन रखें इससे अगर आपका फोन कभी खो जाता है तो आप अपने फोन का डेटा बचा सकते हैं।
Back up your data
हमेशा अपने कांटेक्ट, फोटो और दूसरी जानकारी को सिंक यानी उसका बैकप कहीं दूसरी जगह रख लें ताकि आपका डेटा सेफ रहे।
Update the passwords
फोन खो जाने के बाद अपने जीमेल, फेसबुक और दूसरे सभी सोशल नेटवर्किंग एकाउंट के पासवर्ड बदल दें क्योंकि अगर फोन किसी दूसरे के हाथों में लग भी जाए तो वो आपके एकाउंट का गलत फायदा न उठा पाए।
Remotely wipe data
अगर आप आईक्लाउड या फिर गूगल सिंक का प्रयोग करते हैं तो पीसी में जाकर अपने मोबाइल का डेटा निकाल लें इससे आपके डेटा का गलत प्रयोग नहीं हो सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








