आंधी-तूफान या तेज बारिश? स्मार्टफोन देगा हर अलर्ट, बस करना होगा ये काम
Smartphone weather alerts: पिछले कई दिनों से तेज बारिश और आंधी-तूफान की वजह से लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। गर्मी के बाद जैसे ही मौसम करवट लेता है, कई इलाकों में आंधी, तेज बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना बढ़ जाती है।
ऐसे में वक्त रहते अलर्ट मिल जाए तो इससे होने वाले नुकसान से खुद को सेफ रखा जा सकता है। आपके स्मार्टफोन में कुछ ऐसी सेटिंग होती हैं, जिन्हें इनेबल कर लिया जाए तो इन सब चीजों का अलर्ट पहले ही मिल जाएगा।

क्या है ये फीचर?
आजकल ज्यादातर Android और iPhone स्मार्टफोन्स में Emergency Alerts और Weather Alert Notifications जैसी सुविधाएं पहले से मौजूद होती हैं। बस इन्हें एक्टिवेट करना होता है। इसके बाद जब भी आपके इलाके में आंधी, तूफान, भारी बारिश, ओलावृष्टि या अन्य किसी गंभीर मौसम की चेतावनी होगी, आपका फोन अपने आप अलर्ट देगा।
Android फोन में ऐसे करें वेदर अलर्ट ऑन
- Settings में जाएं
- Safety & Emergency या More Settings पर टैप करें।
- यहां Emergency Alerts का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें
- अब आपको "Severe Alerts", "Extreme Threats", और "AMBER Alerts" जैसे विकल्प दिखेंगे
- जिन-जिन अलर्ट्स को ऑन रखना है, उन्हें एक्टिवेट करें
iPhone में ऐसे करें अलर्ट ऑन
- Settings में जाएं
- Notifications पर टैप करें
- सबसे नीचे स्क्रॉल करें, जहां आपको Government Alerts सेक्शन मिलेगा
- यहां से आप Emergency Alerts और Public Safety Alerts को ऑन कर सकते हैं
मौसम की जानकारी देने वाले ऐप्स का लें सहारा
अगर आप ज्यादा डिटेल चाहते हैं, तो AccuWeather, Skymet Weather, Mausam (IMD का ऐप) या Google Weather जैसे ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। ये न सिर्फ रियल टाइम अलर्ट देते हैं बल्कि hourly और weekly फोरकास्ट भी दिखाते हैं।
क्यों जरूरी है अलर्ट ऑन करना?
भारत के कई राज्यों में हर साल आंधी, तूफान और भारी बारिश से जान-माल का नुकसान होता है। अगर लोगों को समय से पहले अलर्ट मिल जाए, तो घरों से बाहर न निकलने, वाहन सुरक्षित पार्क करने, बिजली उपकरणों को बंद रखने जैसी सावधानियां समय पर ली जा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








