Home
How to

बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए कुछ कूल आईफोन कैमरा ट्रिक्स, जाने यहां

बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए कुछ कूल आईफोन कैमरा ट्रिक्स, जाने यहां

जो कोई भी एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहता है, उसके लिए आईफोन पहला ऑप्शन है। अपने हार्डवेयर की क्वालिटी और सॉफ्टवेयर के कस्टमाइजेशन के लिए iPhones में स्मार्टफोन उद्योग में कुछ बेहतरीन कैमरा सिस्टम हैं। हालाँकि iPhones सबसे बेस्ट क्वालिटी की फोटो ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हम कैसे बेस्ट क्वालिटी की फोटो ले सकते हैं। हम आपको कुछ कूल ट्रिक्स बताने जा रहे है।

पोर्ट्रेट मोड

बता दें कि आपके iPhone में एक पोर्ट्रेट मोड है जिसका यूज शानदार पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के लिए किया जा सकता है। पोर्ट्रेट मोड में 6 पोर्ट्रेट लाइट ऑप्शन हैं, स्टूडियो, कंटूर, स्टेज, स्टेज मोनो, और हाई‑की मोनो, जिनमें से सभी अलग-अलग स्थितियों के साथ लाइटिंग टोन प्रोवाइट करता है।

बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए कुछ कूल आईफोन कैमरा ट्रिक्स, जाने यहां

ProRAW में शूट करें

फोटो एडिट करते समय PRORAW आपको ज्यादा क्रिएटिव कंट्रोल देता है। Apple PRORAW iPhone फोटो प्रोसेसिंग के साथ एक स्टैंडर्ड RAW की जानकारी को जोड़ता है, जो आपकी फोटो में एक्सपोजर, कलर और व्हाइट बैलेंस को एडिट करते समय आपको ज्यादा लचीलापन देता है और इसलिए, आपके iPhone को एक पेशेवर कैमरे में बदल देता है। हालांकि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह फीचक केवल आईफोन 12 प्रो या उसके बाद के प्रो मॉडल पर उपलब्ध है।

लेंस (Lens)

IPhone पर व्हाइट-एंगल लेंस के साथ फोटो लेने से कभी-कभी फोटो में फिश-आई इफेक्ट हो सकता है जिसे बैरल डिस्टॉर्शन के रूप में जाना जाता है, और यह फोटो को बर्बाद कर सकता है। इसके लिए बस आपको अपने कैमरा सेटिंग्स में जाना होगा और लेंस डिस्टॉर्शन के बिना वाइड-एंगल कैमरा के साथ शानदार फोटो लेने के लिए लेंस करेक्शन ऑप्शन चालू करें।

Gridlines का यूज करें

ग्रिड ऑप्शन का यूज करना है, जो आपके आईफोन पर पहले से मौजूद है। सबसे पहले सेटिंग्स और फिर कैमरा पर टैप करें। आपको कंपोजिशन सेक्शन में ग्रिड का ऑप्शन मिलेगा। ग्रिडलाइन करने के लिए इसे चालू करें।

Night Mode

अँधेरे में फोटो लेने के लिए अपने iPhone के नाइट मोड का यूज करें। लाइट मोड का ऑप्शन सीधे कैमरा ऐप में उपलब्ध है। इसे चालू करने के लिए इसे टैप करें और आप सबसे काली रात में भी शानदार फोटो ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
For anyone who wants to buy a smartphone with a great camera, the iPhone is the first choice. Thanks to the quality of its hardware and the customization of its software, iPhones have some of the best camera systems in the smartphone industry.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X