Home
How to

स्पैम कॉलिंग से हो गए हैं परेशान? बस एक क्लिक में Jio, Airtel और Vi ब्लॉक कर सकेंगे अनचाहे कॉल्स

आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन शॉपिंग, एंटरटेनमेंट या बैंकिंग, हर काम अब स्मार्टफोन से ही होता है। लेकिन इसी सुविधा के साथ एक बड़ी परेशानी भी जुड़ गई है, जिसे स्पैम कॉल्स कहते हैं।

कभी लोन, कभी इंश्योरेंस, तो कभी क्रेडिट कार्ड ऑफर जैसे प्रमोशनल कॉल्स दिनभर और कभी-कभी रात को भी आ जाती हैं। ये कॉल्स परेशान करती हैं, बल्कि कई बार ये आपकी प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी के लिए खतरा भी बन सकती हैं। यहां हम जानेंगे कि आप कैसे इस परेशानी से बच सकते हैं।

Spam कॉल्स से कैसे रहें सिक्योर?

DND सर्विस क्या है

इस समस्या का सबसे आसान और सही उपाय DND (Do Not Disturb) सेवा को एक्टिव करना है। यह एक सरकारी सेवा है, जिसे TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने शुरू किया है ताकि यूजर्स को अनचाही कॉल्स और मैसेज से बचाया जा सके।
बता दें कि DND सेवा को एक्टिव करना बिल्कुल मुफ्त है और यह सभी नेटवर्क्स यानी Jio, Airtel, Vi (Vodafone-Idea) और BSNL पर उपलब्ध है।

DND को कैसे करें एक्टिव?

DND एक्टिवेट करने के लिए सभी नेटवर्क्स के लिए सामान्य तरीका यूज होता है।
आप केवल एक SMS भेजकर DND सेवा चालू कर सकते हैं।
अपने मोबाइल से "START 0" टाइप करें और 1909 पर भेज दें।
इसके बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा, जिसमें बताया जाएगा कि DND सेवा कब से एक्टिव हो जाएगी।

Airtel यूजर्स के लिए DND एक्टिवेशन

  • सबसे पहले Airtel Thanks App खोलें।
  • अब 'More' या 'Services' विकल्प पर टैप करें।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और DND ऑप्शन चुनें।
  • आखिर में उन कैटेगरीज को चुनें जिनसे आप कॉल्स ब्लॉक करना चाहते हैं।

Jio यूजर्स कैसे करें एक्टिवेट

  • सबसे पहले MyJio App खोलें।
  • इसके बाद Menu > Settings > Service Settings पर जाएं।
  • यहां Do Not Disturb विकल्प चुनें और एक्टिव करें।

Vi (Vodafone-Idea) यूजर्स क्या करें?

  • सबसे पहले Vi App ओपन करें।
  • इसके बाद Menu में जाएं।
  • यहां DND ऑप्शन खोजें और खोलें।
  • प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक करें।

BSNL यूजर्स की बात करें तो वे SMS के अलावा BSNL DND वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

क्यों जरूरी है DND सेवा?

  • इसकी मदद से स्पैम कॉल्स से राहत मिलती है।
  • साथ ही डेटा और पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है।
  • साथ ही आपको बैंकिंग और लोन जैसे डेली डिस्टर्बिंग कॉल से राह

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Spam calling facing Jio Airtel Vi how to block unwanted calls check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X