Home
How to

अगर आधार कार्ड खो गया है तो अब चिंता नहीं, इन 8 स्टेप्स में डाउनलोड करें दुबारा

आधार कार्ड आज के समय में एक सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट में से एक है। न केवल सरकारी योजनाओं के लिए बल्कि फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए भी हर जगह Aadhaar Card की आवश्यकता पड़ती ही है और यह दस्तावेज हर भारतीय के पास होना अनिवार्य है। यह बैंक खातों, वाहनों और बीमा पॉलिसियों से भी जुड़ा होता है। इस सरकारी डॉक्यूमेंट में व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि, लिंग, पते की जानकारी होती है।

अगर आधार कार्ड खो गया है तो अब चिंता नहीं, इन 8 स्टेप्स में डाउनलोड करें दुबारा

इसलिए आधार कार्ड हमें अपने साथ रखना चाहिए, क्योंकि कई बार कुछ काम अचानक से पड़ जाते है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हमारा आधार कार्ड कहीं खो जाता है, तो क्या होगा? इसलिए आज हम यहां आपको यह बताएंगे कि खोए हुए आधार कार्ड को वापस कैसे पा सकते हैं। इसके लिए हमने यहाँ पूरा प्रोसेस बताया है और समझाया है कि अगर आपका आधार कार्ड कहीं गुम हो गया है, तो दुबारा कैसे प्राप्त कर सकते है।

आधार कार्ड खो जाने पर दुबारा कैसे प्राप्त करें

स्टेप 1: सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: अब इसके बाद आपको 'Aadhaar Services' सेक्शन के अंतर्गत, ड्रॉप-डाउन मेनू में 'My Aadhaar' टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपको आगे 'Retrieve Lost or Forgotten EID/UID' के ऑप्शन को चुनना होगा।

स्टेप 4: इसके बाद आपको फिर से दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे - 'Aadhaar No. (UID)' को पुनः प्राप्त करना और दूसरा 'Enrolment ID (EID)' को पुनः प्राप्त करना है। इसमें एक ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

स्टेप 5: अब आपको अपने आधार के लिए सभी सही जानकारी भरनी होगी जो मांगी गयी है।

स्टेप 6: वेरिफिकेशन के लिए Captcha को भरें और 'Send OTP' पर क्लिक करें।

स्टेप 7: आपको अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसको भर दें।

स्टेप 8: इसके बाद आपके आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड हो जायेगी।

यदि आप आधार कार्ड के बारे में हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं। और अगर How To के आर्टिकल पढ़ना चाहते है, तो यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
The Aadhaar card is one of the most important document in today's time.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X