Home
How to

एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर डिलीट की गई तस्वीरें कैसे रिकवर करें?

By Roith

क्या गलती से आपने अपने एंड्रॉइड फोन से कुछ जरूरी फोटो डिलीट कर दी हैं? अगर हां चिंता न करें, आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से डिलीट की गई फोटो वापस रिकवर कर सकते हैं।

पहला तरीका : गूगल फोटो के ट्रैश फोल्डर काे चेक करें, अगर आप गूगल फोटो का उपयोग करते हैं, तो हो सकता है आपकी डिलीट की गई फोटो 60 दिनों के लिए ट्रैश फ़ोल्डर में सुरक्षित हो, 60 दिनों के अंदर ट्रैश फोल्‍डर से सारी फोटो वापस मेन फोल्‍डर में रिकवर कर सकते हैं।

एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर डिलीट की गई तस्वीरें कैसे रिकवर करें?

1- गूगल फोटो ऐप को ओपन करें और "लाइब्रेरी" टैब पर जाएं।

2- "Trash" पर टैप करें और वह फोटो ढूंढें जिसे आप रिस्टोर करना चाहते हैं।

3- फोटो का चयन करें और "रिस्‍टोर" पर टैप करें।

दूसरा तरीका: क्लाउड स्टोरेज की जाँच करें

1- अगर आप अन्य क्लाउड सर्विस जैसे ड्रॉपबॉक्‍स, वनड्राइव या अमेजन फोटो का उपयोग करते हैं, तो हो सकता है कि आपकी फोटो वहां बैकअप में सेव हो।

2- इसके लिए उस ऐप खोलें जहां पर आपकी फोटो का बैकप सेव होता है, वहां पर लॉग इन करें और देखें कि क्या आपकी डिलीट की गई फोटो वहां मौजूद हैं।

तीसरा तरीका: थर्ड पार्टी डेटा रिकवरी एप्लीकेशन का उपयोग करें

1- गूगल प्‍ले स्‍टोर पर कई डेटा रिकवरी ऐप्स उपलब्ध हैं जो आपकी डिलीट की गई तस्वीरों को रिकवर करने में मदद कर सकते हैं।

2- DiskDigger, EaseUS MobiSaver, या Undeleter जैसी कुछ ऐप्स है जिनकी मदद से आप अपनी डिलीट की गई फोटो रिकवर कर सकते हैं।

3- ऐप इंस्टॉल करें, स्कैन करने के लिए अपने डिवाइस को सेलेक्ट करें, और फिर रिकवर करने के लिए फोटो चुनें।

चौथा तरीका: पीसी सॉफ्टवेयर का उपयोग करें

- डिलीट की गई फोटो को रिकवर करने के लिए आप अपने कंप्यूटर पर एंड्रायड डेटा रिकवरी जैसे सॉफ्टवेयर भी यूज कर सकते हैं।

फोटो डिलीट हो जाने के बाद जितना जल्‍दी हो सके फोटो रिकवरी की रक्रिया शुरू करें। जितना अधिक समय बीतेगा, डेटा ओवरराइट होने की संभावना उतनी ही अधिक होती है। भविष्य में फोटो को डेटा के नुकसान से बचाने के लिए अपनी तस्वीरों को नियमित रूप से क्लाउड या कंप्यूटर पर बैकअप लेने की आदत डालें।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you've accidentally deleted photos on your Android phone, try checking Google Photos' trash, cloud storage, or using data recovery apps or computer software to get them back.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X