नेटवर्क गायब? ये आसान टिप्स तुरंत दिलाएंगे सिग्नल, आप भी जल्दी जानें
Mobile signal: यात्रा के दौरान मोबाइल नेटवर्क का चले जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता। ना म्यूजिक चलता है, ना GPS और ना ही इमरजेंसी में मदद के लिए कॉल किया जा सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार तरीके हैं जिनसे आप कमजोर नेटवर्क की स्थिति में भी फिर से जुड़ सकते हैं।
चाहे आपके पास एंड्रॉइड हो या iPhone, ये ट्रिक्स हर स्मार्टफोन पर काम करती हैं और इनका इस्तेमाल किसी भी नेटवर्क प्लान के साथ किया जा सकता है।

एयरप्लेन मोड ऑन और ऑफ करें
सबसे आसान तरीका है एयरप्लेन मोड को कुछ सेकेंड के लिए ऑन करना और फिर ऑफ करना। इससे आपका फोन नेटवर्क, वाई-फाई और ब्लूटूथ सिग्नल को दोबारा सर्च करता है।
Android: ऊपर से स्क्रीन स्वाइप करें, एयरप्लेन मोड आइकन पर टैप करें, 15 सेकेंड बाद दोबारा टैप कर के बंद करें।
iPhone: ऊपर दाईं ओर से स्वाइप करें, एयरप्लेन मोड पर टैप करें (ऑन होने पर आइकन नारंगी हो जाएगा), 15 सेकेंड बाद फिर से टैप करके बंद करें।
नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें
अगर सिग्नल अब भी कमजोर है, तो नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करना एक अच्छा विकल्प है। इससे वाई-फाई, मोबाइल डेटा और ब्लूटूथ सेटिंग्स रीसेट हो जाती हैं, लेकिन ध्यान रखें। इससे सेव किए गए वाई-फाई पासवर्ड और VPN डिलीट हो जाएंगे।
Android: Settings में जाकर "Reset network settings" सर्च करें और निर्देशों का पालन करें।
iPhone: Settings > General > Transfer or Reset iPhone > Reset > Reset Network Settings चुनें।
कैरियर सेटिंग्स और सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें
कई बार मोबाइल कंपनियां नेटवर्क सुधारने के लिए अपडेट भेजती हैं।
iPhone: Settings > General > About में जाकर कैरियर अपडेट चेक करें।
Android: Settings में Carrier Settings सर्च करें या Pixel फोन में नेटवर्क सेटिंग्स के अंदर जाकर देखें।
फोन को रीस्टार्ट करें
अगर ऊपर बताए तरीके काम नहीं करें, तो एक बार फोन को पूरी तरह बंद करके दोबारा चालू करें। सिम कार्ड निकालें और दोबारा लगाएं। पुराने फोन में या लगातार नेटवर्क ना मिलने पर सिम कार्ड निकालकर दोबारा लगाना भी मददगार हो सकता है। ध्यान दें, सिम में गंदगी या नुकसान न हो।
यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना बेहद जरूरी है। एयरप्लेन मोड, नेटवर्क रीसेट, अपडेट चेक और सिम रीइन्सर्ट जैसे आसान कदमों से आप तुरंत नेटवर्क वापस पा सकते हैं। अगली बार जब सिग्नल गायब हो, तो इन टिप्स को ट्राई करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications