Home
How to

गर्मी में स्मार्टफोन की बैटरी क्यों जल्दी खत्म होती है? ये 5 कारण बन रहे हैं मुसीबत!

गर्मियों में जैसे ही तापमान चढ़ता है, स्मार्टफोन की बैटरी भी जल्दी जवाब देने लगती है। कई बार हम सोचते हैं कि फोन पुराना हो गया है या बैटरी कमजोर हो गई है, लेकिन असल में इसके पीछे हमारी कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियां होती हैं, जो बैटरी की हेल्थ पर बुरा असर डालती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन गर्मियों में भी तगड़ा परफॉर्म करे और बार-बार बैटरी खराब न हो, तो इन 5 बातों ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ये गलतियां न सिर्फ बैटरी की उम्र घटाती हैं, बल्कि फोन को ओवरहीट करके परमानेंट डैमेज भी कर सकती हैं।

गर्मी में स्मार्टफोन की बैटरी खराब होने की असल वजह?

फोन को सीधे धूप में छोड़ देना

अगर आप फोन को कार की डैशबोर्ड पर या सीधे धूप में कहीं रख देते हैं, तो उसका तापमान तेजी से बढ़ता है। इससे न सिर्फ बैटरी की हेल्थ खराब होती है, बल्कि फोन ओवरहीट भी हो सकता है। फोन को हमेशा छांव में ही रखें, खासकर जब बाहर का टेम्परेचर 40°C के आसपास हो।

चार्जिंग के समय फोन का ज्यादा इस्तेमाल

गर्मियों में फोन चार्ज करते समय गेम खेलना या वीडियो देखना बहुत भारी पड़ सकता है। इससे फोन हीट होता है और बैटरी पर दबाव बढ़ता है। चार्जिंग के वक्त फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

लोकल या खराब क्वालिटी का चार्जर इस्तेमाल करना

सस्ते या नकली चार्जर से फोन में ओवरवोल्टेज की समस्या हो सकती है, जो गर्मियों में और ज्यादा खतरनाक साबित होती है। इससे बैटरी जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए हमेशा ब्रांडेड और फोन के साथ आए चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

डिस्चार्ज और फिर 100% तक चार्ज करना

गर्मियों में बैटरी को 0% तक गिरने देना और फिर 100% तक चार्ज करना उसकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। बैटरी लेवल को हमेशा 20% से 85% के बीच बनाए रखना सही माना जाता है।

हैवी ऐप्स और बैकग्राउंड प्रोसेस ऑन रखना

गर्मियों में ज्यादा सीपीयू यूसेज से फोन ओवरहीट होता है। बैकग्राउंड में कई ऐप्स ऑन रखने से बैटरी जल्दी ड्रेन होती है और गर्मी ज्यादा बढ़ती है। इससे सेफ्टी के लिए जरूरी है कि
समय-समय पर रैम क्लियर करते रहें, साथ ही जरूरत से ज्यादा ऐप्स को बंद रखें।

अगर फोन बहुत गर्म हो रहा है, तो तुरंत चार्जिंग बंद कर दें और उसे कुछ मिनट के लिए ठंडी जगह पर रख दें। कभी भी फोन को फ्रिज में न रखें। ये और ज्यादा नुकसान कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X