Smartphone के साथ बैटरी की हेल्थ का भी रखें ध्यान, फोन की परफॉर्मेंस होगी बेहतर
स्मार्टफोन हमारी लाइफ का सबसे जरूरी हिस्सा है। हमारे रोजमर्रा के काम स्मार्टफोन पर डिपेंड हो चुके हैं। स्मार्टफोन के बिना बाहर एक कदम भी आगे बढ़ाना संभव नहीं हैं। लेकिन स्मार्टफोन के साथ हमें जिस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है, वो है हमारे फोन की बैटरी।
अगर फोन की बैटरी खत्म हो जाती है, तो फोन बंद हो जाता है और हमारे सारे जरूरी काम थम जाते हैं। ऐसे में हमें फोन के साथ उसकी बैटरी लाइफ के बारे में भी सोचने की आवश्यकता होती है। अगर फोन की बैटरी वीक होगी, तो हमें इसे बार-बार चार्जिंग पर लगाना पड़ेगा और इससे फोन की परफॉर्मेंस पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें बेहतरीन फोन के साथ उसकी बैटरी लाइफ और बैटरी हेल्थ के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

भले ही हमने नया फोन खरीदा हो, लेकिन कुछ समय बाद बैटरी में समस्या आने लगती है। अगर आप फोन को बार-बार चार्ज करते हैं, तो उससे उसका बैकअप भी डाउन होने लगता है। यही वजह है कि नए फोन की तुलना में पुराने फोन की बैटरी जल्दी खराब होने लगती है। ऐसे में आप चाहते हैं कि आपका महंगा स्मार्टफोन लंबे समय तक चले, तो इसके लिए आपको फोन की बैटरी की हेल्थ पर विशेष ध्यान देना होगा।
बता दें कि एंड्रॉयड Smartphone में बैटरी की हेल्थ चेक करने के लिए कोई स्पेसिफिक फीचर नहीं दिया गया है। लेकिन कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप ये पता कर सकते हैं कि कौन सा ऐप ज्यादा बैटरी की खपत कर रहा है। अगर आपके लिए वह ऐप आवश्यक ना हो तो आप उसे हटा भी सकते हैं।
कैसे करें फोन की बैटरी स्टेटस को चेक
- सबसे पहले एंड्रॉयड फोन की सेटिंग में जाएं।
- यहां आपको सेटिंग में बैटरी ऑप्शन पर जाना है।
- अब यहां नीचे स्क्रॉल करके बैटरी यूज पर क्लिक करना है।
- यहां आपको उन ऐप की लिस्ट मिल जाएगी, जो कि ज्यादा पावर कंज्यूम कर रहे हैं।
- आप इन ऐप्स को यहां से बंद कर सकते हैं, ताकि बैटरी बैकअप अधिक मिल सकें।
आपको बता दें कि अलग-अलग स्मार्टफोन में यह ऑप्शन अलग-अलग डेटा दिखाता है, तो आप अपने स्मार्टफोन के हिसाब से प्रोसेस को फॉलो करें।


Click it and Unblock the Notifications







