Home
How to

स्‍मार्टफोन को केसे बनाएं टीवी रिमोट कंट्रोल?

By Roith

हम सभी के घरों में कभी न कभी ऐसा हुआ होगा जब टीवी का रिमोट लाख खोजने के बाद भी न मिला हो, वहीं अगर घर में बच्‍चे है तो सोफे के नीचे, बेड के नीचे अक्‍सर टीवी का रिमोट गिर जाता है जिसे ढूंढने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ती है। कुल मिलाकर रिमोट खोने की उलझन वही समझ सकता है जिसका टीवी रिमोट खोया हो।

अगर हम आपसे कहें अब रिमोट खो जाने पर परेशान होने की जरूरत नहीं क्‍योंकि आप अपने स्‍मार्टफोन को टीवी रिमोट में बदल सकते हैं तो क्‍या आप मानेंगे।

स्‍मार्टफोन को केसे बनाएं टीवी रिमोट कंट्रोल?

अगर आपके पास एंड्रायड टीवी है तो उसमें गूगल टीवी एप की मदद से फोन को रिमोट की तरह यूज़ किया जा सकता है। चलिए जानते हैं ये ऐप कैसे काम करती है साथ ही इसे कैसे यूज़ करेंगे। गूगल टीवी ऐप एंड्रायड और आइओएस दोनों तरह के प्‍लेटफार्म में डाउनलोड की जा सकती है।

1- सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्‍ले स्‍टोर ओपन करें और गूगल टीवी ऐप इंस्‍टॉल करें।

2- अब फोन को उसी वाई-फाई नेटर्वक से कनेक्‍ट करें जिससे आपकी एंड्रायड टीवी कनेक्‍ट है।

3- अगर आपकी टीवी वाई-फाई से कनेक्‍ट नहीं है तो ब्‍लूटूथ का यूज़ भी कर सकते हैं।

4- अब गूगल टीवी ऐप ओपन करें और नीचे की ओंर दिए गए रिमोट बटन पर क्‍लिक करें।

5- इसके बाद ऐप डिवाइस स्‍कैन करना शुरु कर देगी, जैसे ही आपकी टीवी का नाम ऐप में आए उसे सलेक्‍ट कर लें।

6- एक बार आपका फोन और टीवी वाई-फाई या फिर ब्‍लूटूथ की मदद से कनेक्‍ट हो जाए उसके बाद आपको टीवी स्‍क्रीन पर आए हुए कोड को फोन में भरना होगा।

अब आप अपने फोन को रिमोट की तरह यूज़ कर सकते हैं।

आईफोन को टीवी रिमोट में कैसे बदलें?

1- आईफोन और टीवी को एक ही वाई-फाई से कनेक्‍ट करें।

2- अब एप स्‍टोर से गूगल टीवी ऐप इंस्‍टॉल कर लें।

3- इसके बाद टीवी रिमोट के आइकॉन पर क्‍लिक करके उसे ओपन कर लें।

4- ऐप ओपन करते ही वो ऑटोमेटिक आपकी टीवी को स्‍कैन करना शुरु कर देगी।

5- जैसे ही ऐप में टीवी मिल जाए उसे सलेक्‍ट लें और 6 डिजिट का कोड फोन की ऐप में भरे ये कोड आपको टीवी स्‍क्रीन में दिख जाएगा।

6- इसके बाद पेयर के ऑप्‍शन पर क्‍लिक करके आईफोन को टीवी से कनेक्‍ट कर लें और टीवी रिमोट की तरह ऑपरेट करें।

ऐप में वॉल्‍यूम कंट्रोल करने के अलावा चैनल बदल सकते है साथ ही वीडियो प्‍लेबैक के साथ कई दूसरे फीचर यूज कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Many apps allow using smartphones as TV remotes by connecting via infrared or Wi-Fi. Set up is easy - install app, follow pairing instructions.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X