Home
How to

जानिए कैसे पड़ा दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी का नाम 'गूगल'

By Roith

यह एक दिलचस्प सच्‍चाई है कि दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल का नाम एक टाइपिंग मिसटेक के कारण सामने आया। गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को उनके सर्च इंजन को वैश्विक स्तर पर पहचान देने वाला एक अनोखा नाम चाहिए था। वे गूगोलप्लेक्स शब्द से प्रेरित थे, जिसका अर्थ है एक असंभव रूप से बड़ी संख्या, जो उनकी कंपनी की डेटा प्रोसेसिंग कैपेबिल्‍टिी को दर्शाता था।

आखिर में जो नाम दर्ज कराना था उसका नाम था 'गूगोल' जिसके बाद पेज और ब्रिन ने गूगोल डॉट कॉम डोमेन नाम बुक करने का फैसला किया। लेकिन जब उन्होंने डोमेन रजिस्टर किया, तो वहां एक गलती हो गई। रजिस्ट्रार ने गलती से गूगोल के बजाय गूगल लिख दिया। शायद यह एक टाइपिंग गलती थी, लेकिन इस छोटी सी टाइपिंग मिसटेक ने कंपनी को एक अनोखा नाम दे दिया।

जानिए कैसे पड़ा दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी का नाम 'गूगल'

कंपनी गूगल नाम से खूश थी

अपने परपज़ से अलग ये नया नाम गूगोल शब्द से अधिक आकर्षक और अजीब लग रहा था। पेज और ब्रिन इस गलती से इतने खुश थे कि उन्होंने गूगोल की जगह गूगल नाम को ही अपना लिया। उनका मानना था कि यह नया नाम उनके प्रोडेक्‍ट और सर्विस को एक अलग पहचान देगा।

गूगल का शानदार सफर

आज, गूगल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है और इसकी सक्‍सेस का एक बड़ा श्रेय इसके अनोखे नाम को जाता है। यह छोटी सी गलती गूगल के लिए एक बड़ा वरदान साबित हुई। तो अगली बार जब आप गूगल का नाम लिखें या सुनें, तो इस दिलचस्प किस्से को याद रखें कि यह केवल एक टाइपो की देन है!

गूगल बनने के बाद उसके शुरुआती प्रोडक्ट्स कौन से थे?

गूगल सर्च इंजन

गूगल का मैन प्रोडेक्‍ट थो उसका सर्च इंजन जिसने कंपनी को विश्‍व स्तर पर पहचान दिलाई, गूगल ने अपना सर्च इंजन 1997 में लॉन्च किया जो अपनी पेजरैंक टेक्‍नोलॉजी और आसान इंटरफेस के लिए पॉपुलर था।

जीमेल (Gmail)

2004 में गूगल ने अपनी ईमेल सर्विस जीमेल को लॉन्च किया। जीमेल ने उस समय एक जीबी का स्टोरेज स्पेस देकर इस इंडस्ट्री में क्रांति ला दी थी, जबकि उस समय के दूसरे प्रोवाइडर सिर्फ कुछ मेगाबाइट का ही स्टोरेज देते थे।

ऐडसेंस (AdSense)

गूगल ने 2003 में ऐडसेंस को लॉन्च किया था, ऐडसेंस, गूगल का विज्ञापन नेटवर्क, वेबसाइटों और ब्लॉगर्स को अपनी साइट पर विज्ञापन दिखा कर कमाई करने का मौका देता था।

ऐडवर्ड्स (AdWords)

ऐडवर्ड्स गूगल का पे-पर-क्लिक विज्ञापन मॉडल था जिसके जरिए विज्ञापनदाता अपनी साइट को गूगल सर्च के टॉप पर दिखा सकते थे।

गूगल न्यूज (Google News)

2002 में गूगल ने गूगल न्‍यूज को लॉन्च किया था, गूगल न्यूज एक न्यूज एग्रीगेटर था जो अलग-अलग सोर्स से कंटेंट इक्‍ट्ठा करता था और उन्हें स्‍ट्रीमलाइन करके दिखाता था।

ये गूगल के शुरुआती दिनों के प्रोडेक्‍ट थे जिन्होंने कंपनी को विश्‍व स्तर पर लांच किया था। इनके बाद गूगल ने और भी कई प्रोडेक्‍ट लॉन्च किए और बड़ी सफलता हासिल की।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google's iconic name was born from a typo - instead of 'Googol', the intended name derived from a mathematical term, the founders mistakenly registered 'Google.com', inadvertently creating a unique brand identity.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X