Home
How to

Jio में अपने नंबर को पोर्ट कराने का सबसे आसान तरीका

Jio में अपने नंबर को पोर्ट कराने का सबसे आसान तरीका

आज के समय में हमारे पास काफी सारे टेलिकॉम नेटवर्क है। जिसका हम अपने जरुरत के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हमें नेटवर्क में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, फोन के खराब नेटवर्क की वजह से यूज़र्स अपना नंबर किसी और ऑपरेटर में पोर्ट कराते हैं।

कनेक्शन बदलने का खास कारण ज्यादातर इंटरनेट होता है। वहीं, मंहगा बिल और प्लान भी पोर्ट कराने का खास कारण है। अगर आप भी अपने ऑपरेटर के कनेक्शन से परेशान हैं तो अपना मोबाइल नंबर आसानी से Jio में पोर्ट करा सकते हैं। जिसके लिए आपको बस कुछ स्टैप्स को फॉलो करने की जरुरत होती है।

कैसे करें सिम को जियो में पोर्ट

1- इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के Text Message को ओपेन करें। वहीं New Message के ऑपशन पर टैप करें।

2- वहां आपको मैसेज बॉक्स में टाइप PORT ' लिखकर 1900 पर सेंड करना होगा। ध्यान रहे इस PORT लिखने के साथ अपना 10 अंक का वही नंबर डालें, जिसे आपको जियो में पोर्ट कराना है।

2- इसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा। जिसमें यूनीक पोर्टिंग कोड(UPC) और उसकी एक्सपायरी डेट लिखी होगी जिसे लेकर आपको अपने नज़दीकी जियो स्टोर या रिलायंस डिजिटल पर जाना होगा।

ध्यान रहे कि जब भी UPC लेकर स्टोर पर जाएं, साथ में अपना Address Proof (POF)/ Proof of Identity (POI) डॉक्यूमेंट्स लेकर जाना होगा। इसके अलावा जियो कनेक्शन के डिजिटल KYC प्रोसेस के लिए आधार कार्ड की जरुरत होगी। बता दें, नंबर पोर्ट कराने से पहले यूजर्स को करेंट ऑपरेटर के सारे बिल की पेमेंट करनी होगी। जिसके बाद सरकार के निर्देश अनुसार आपका नंबर 7 दिनों में पोर्ट हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
We have a lot of telecom networks in today's time. However, sometimes it happens that we have to face a lot of trouble in the network. If you are also disturbed by the connection between your operator, then your mobile number can easily be ported to Jio. Let us tell you how to port you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X