Home
How to

WhatsApp कॉल रिकॉर्ड का सबसे आसान तरीका, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

WhatsApp में काफी लंबे समय से यूजर्स को वीडियो और वॉइस कॉलिंग का ऑप्शन मिल रहा है, लेकिन इसे ऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। कभी-कभी यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर कॉल रिकॉर्ड करनी होती है, लेकिन फीचर ना होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में यूजर्स को लगता है कि अब क्या करें।

आज हम आपके लिए एक ऐसा जुगाड़ लेकर आए हैं, जिसके बाद आप बड़ी ही आसानी से व्हाट्सऐप की कॉल रिकॉर्ड कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना होगा। भले ही इस इंस्टिंट ऐप में कॉल रिकॉर्ड करने का का फीचर ना मिलता हो, लेकिन कई ऐसे थर्ड पार्टी ऐप है, जो कि आपका काम आसान बना सकते हैं।

जानें WhatsApp पर कॉल रिकॉर्ड करने का सबसे आसान तरीका

आप इन ऐप्स को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए Cube ACR, Salestrail और ACR Call Recorder जैसे ऐप्स की मदद लें सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप WhatsApp कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करने के लिए फॉलो करें स्टेप्स

  • सबसे पहले अपने फोन में इनमें से किसी भी एक ऐप को डाउनलोड करें।
  • ऐप को कुछ जरूरी परमिशंस दें।
  • व्हाट्सऐप की कॉल्स रिकॉर्डिंग को आपको मैन्युअल इनेबल करना पड़ सकता है।
  • इसके बाद अपने WhatsApp पर जाएं और उस यूजर्स को कॉल करें, जिसकी आपको कॉल रिकॉर्ड करनी है।
  • कॉल शुरू होते ही रिकॉर्डिंग अपने आप चालू हो जाएगी। कॉल कट होने के बाद आप इस रिकॉर्डिंग को सुन भी सकते हैं।
  • आप इन रिकॉर्डिंग को ऐप में जाकर एक्सेस भी कर सकते हैं या चाहे तो किसी के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

आप इस तरीके को किसी रेंडम कॉल के जरिए चेक भी कर सकते हैं कि ये काम कर भी रहा है या नहीं। वहीं, ये आपको पहले तय करना है कि आपके लिए कौन-सा थर्ड पार्टी ऐप बेस्ट है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to record calls on WhatsApp, then today we have brought a solution for you, after which you will be able to record WhatsApp calls very easily.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X