Home
How to

सिर्फ इस सेटिंग को ऑन करने से दूर होगी स्पैम मैसेज की समस्या, अभी करें ऑन

स्मार्टफोन का इस्तेमाल आजकल हर कोई करता है। स्मार्टफोन के बिना एक मिनट भी रहना लोगों के लिए बड़ी मुश्किल की बात हो जाती है। सोशल मीडिया के कई सारे प्लेटफॉर्म के बीच आज भी काफी लोग फोन के मैसेज ऐप के माध्यम से टेक्स्ट मैसेज का सहारा लेते हैं।

लेकिन इसमें ऐक ऐसी समस्या है, जो लोगों को काफी परेशान करती है और वो है स्पैम मैसेज। आए दिन लोगों के पास किसी न किसी कंपनी का मैसेज आता है, जो लोगों के जी का जंजाल बन जाता है। ऐसे में बस आप ये सोचते हैं कि कैसे भी ये स्पैम मैसेज से पीछा छूट जाए।

सिर्फ इस सेटिंग को ऑन करने से दूर होगी स्पैम मैसेज की समस्या

यहां हम आपकी समस्या के लिए समाधान लेकर आए हैं। जी हां, अगर आप भी Google Message का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी ये समस्या चुटकियों में समाप्त हो सकती है। क्योंकि Google Message में स्पैम मैसेज को ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है। चलिए जानते हैं।

स्पैम मैसेज को डालें अलग फोल्डर में

गूगल मैसेज में स्पैम मैसेज को एक अलग फोल्डर में डाला जा सकता है। इसके अलावा स्मैम मैसेज भेजने वाले का फोन नंबर भी ब्लॉक किया जा सकता है। ऐसा करने पर ना तो आपके पास दोबारा ऐसे नंबरों से मैसेज आएंगे और ना ही फोन कॉल। इसके लिए आपको गूगल मैसेज में स्पैम प्रोटेक्शन फीचर को ऑन करना होगा।

कैसे करें गूगल मैसेज में स्पैम प्रोटेक्शन फीचर को ऑन

  • सबसे पहले स्मार्टफोन में Google Message ऐप ओपन करें।
  • बाद में ऊपर की तरफ राइट साइड में प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
  • मैसेज सेटिंग पर क्लिक करें।
  • अब यहां स्पैम प्रोटेक्शन ऑप्शन पर क्लिक करें और इसके टोगल को एक्टिवेट करें।
  • ऐसा करने के बाद स्पैम प्रोटेक्शन फीचर ऑन हो जाएगा, ऐसे में गूगल मैसेज में कोई भी स्पैम मैसेज आएगा, तो वो अलग फोल्डर में चला जाएगा।

Google Message में स्पैम मैसेज को ऐसे करें ब्लॉक

  • सबसे पहले डिवाइस में Google Message ऐप ओपन करें।
  • बाद में ऊपर की तरफ राइट साइड में प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
  • अब स्पैम एंड ब्लॉक ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नंबर को ब्लॉक करने के लिए राइट साइड मेन्यू में जाएं।
  • इसके बाद नंबर ब्लॉक पर क्लिक करना है।
  • फिर अननॉन नंबर के आगे दिए गए टोगल को एक्टिवेट करना है।
  • अगर आप किसी नंबर को जोड़ना चाहते हैं, तो Add A नंबर पर क्लिक करें।
 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also troubled by the spam messages coming on your phone, then here we have brought a solution for your problem. Yes, if you also use Google Message, then this problem of yours can be solved in a jiffy. Because Google Message has the facility to block spam messages. Let's know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X