एक्सटेंशन बोर्ड से जुड़ी ये गलतियां हैं जानलेवा! भूलकर भी न करें ये मिस्टेक
आज के समय में हर घर और ऑफिस में एक्सटेंशन बोर्ड (Extension Board) का इस्तेमाल आम बात हो गई है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर लैपटॉप, टीवी, फ्रिज या राउटर चलाने तक एक ही बोर्ड पर कई डिवाइस जोड़ दिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही सुविधा कभी-कभी जानलेवा खतरे में बदल जाती है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्सटेंशन बोर्ड से जुड़ी कुछ आम गलतियां आग लगने, करंट लगने या शॉर्ट सर्किट जैसे हादसे की वजह बन सकती हैं। आइए जानते हैं वो 5 बड़ी गलतियां जो आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

1. ओवरलोड लगाना
अक्सर लोग एक ही बोर्ड में कई हैवी डिवाइस जैसे हीटर, आयरन या मिक्सर लगा देते हैं। इससे वायरिंग पर हेवी लोड पड़ता है और बोर्ड गर्म होकर पिघल सकता है।
2. पुराने या खराब बोर्ड का इस्तेमाल
एक्सटेंशन बोर्ड की सीमित उम्र होती है। पुराने या जले हुए बोर्ड का बार-बार इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में सर्किट ब्रेकर काम नहीं करता और बिजली का झटका लग सकता है।
3. गीले हाथों से प्लग लगाना या निकालना
यह गलती सबसे ज्यादा जानलेवा साबित होती है। गीले हाथों से बोर्ड छूने या प्लग लगाने पर सीधा करंट लग सकता है, जो कई बार जानलेवा होता है।
4. सस्ते या लोकल क्वालिटी बोर्ड खरीदना
मार्केट में कई लोकल ब्रांड के सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड मिलते हैं, जिनमें सुरक्षा मानक नहीं होते। इनमें कोई surge protection नहीं होता, जिससे बिजली का झटका या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
5. एक्सटेंशन बोर्ड को कालीन या बिस्तर के नीचे रखना
कई लोग बोर्ड को फर्श या कालीन के नीचे रख देते हैं, जिससे गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और वायर पिघलने लगती है। यह आदत भी आग लगने की बड़ी वजह बनती है।
सेफ्टी टिप्स
- बोर्ड में सिर्फ हल्के डिवाइस ही लगाएं।
- हमेशा ISI मार्क वाला बोर्ड खरीदें।
- इस्तेमाल के बाद स्विच ऑफ करें।
- बच्चों की पहुंच से दूर रखें।


Click it and Unblock the Notifications








