Home
How to

आॅनलाइन शांपिग से पहले रखें इन बातों का ध्यान!

By Super

आज कल हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग करता है। कम ही लोग हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग से वाकिफ न हो। अब त्यौहारों के मौसम की शुरूआत भी हो चुकी है। ई-काॅमर्स साइट्स ने भी आॅफरों एवं सेल की बौछार करनी शुरू कर दी है। ऐसे में, आप भी यदि ऑनलाइन शॉपिंग की सोच रहे हैं तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए, आपको इन बातों की जानकारी दिए देते हैंः

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

खरीदे जाने वाले उत्पादों की कीमत की तुलना अवश्य कर लें। अनेक बार दो अलग-अलग वेबसाइट पर दामों में 100-800 तक का अंतर भी हो सकता है। साथ ही कई कंपनियां उत्पादों की संख्या में हल्का का फर्क कर देती हैं लेकिन इनके मूल्यों में काफी अंतर होता है। ऐसे में, उत्पाद के मॉडल एवं संख्या पर जरूर ध्यान दें।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

किसी भी उत्पाद की ऑनलाइन शॉपिंग से पूर्व सुनिश्चित करें कि कंप्यूटर पर एंटी-वायरस जरूर हो।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

जिस वेबसाइट से उत्पाद खरीद रहें हो उसका एड्रेस http से शुरू न होकर https से आरंभ हो। केवल एस जुड़ने से जहां सिक्युरिटी की गारंटी मिलती है वहीं दूसरी ओर वो फेक साइट नहीं होती। ध्यान दें वेबसाइट में कई बार स्लैश तब जुड़ता है जब आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

जांच ले कि वेबसाइट पर सेलर का पता, मोबाइल, फोन नंबर व ईमेल हो। इसके अभाव में धोखाधड़ी हो सकती है।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

यदि कोई वेबसाइट किसी प्रसिद्ध उत्पाद पर भारी छूट दे रही हो तो दूसरी वेबसाइट पर भी इस उत्पाद को जांचें। यदि दूसरी वेबसाइट ऐसा नहीं कर रही तो आपको जरा सर्तकता बरती चाहिए।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

अनेक वेबसाइट कस्टमर को ऑफर कूपन, प्रमोशनल कोड व बोनस प्वाइंट भी देती हैं। इसका उपयोग ऑनलाइन शांपिग के समय करने से उत्पाद की कीमत में छूट का लाभ उठाया जा सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑर्डर संबंधी जानकारियों जैसे सेलर का मोबाइल, ईमेल, फोन नंबर आदि संभालकर रखें क्योंकि कई बार उत्पाद की गड़बड़ी के समय यह काफी उपयोगी साबित होते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

कैश आॅन डिलिवरी या सीओडी आॅप्शन बैस्ट माना जाता है। चूंकि इसमें उत्पाद आापके हाथ में आने पर ही पैसे देने होते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

सुनिश्चित कर लें कि वेबसाइट के पेमेंट सिस्टम में वेरीफाइड बाइ वीजा अथवा मास्टरकार्ड सिक्योर कोड से पेमेंट करना संभव हो।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

सुनिश्चित करें कि उत्पाद की डिलिवरी की तिथि वेबसाइट पर दी गई हो।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

उत्पाद खरीदते समय जांच लें कि वेबसाइट आपके घर तक पहुंचाने का कोई अतिरिक्त शुल्क तो नहीं ले रही। चूंकि अनेक वेबसाइट्स इसकी जानकारी तो नहीं देती लेकिन कोरियर का अलग से चार्ज आपसे वसूलती हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

उत्पाद मिलते ही जांच लें कि उत्पाद सही है, बिल, वारंटी कार्ड आदि डॉक्युमेट्स जांच ले। रिटर्न पाॅलिसी भी पहले से ही समझ लें।

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

ऑनलाइन शॉपिंग में ध्यान रखें ये बातें

किसी भी स्थिति में अपने क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड का नंबर, पासवर्ड, पिन आदि किसी को न दें।

 
Best Mobiles in India

English summary
We all do online shopping these days. As this is the festival season and good sales are there online so everyone will go for it. but we should keep some things in mind while online shopping.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X