WiFi से फोन नहीं हो रहा कनेक्ट तो करें ये काम
Wi-Fi कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं काफी कॉमन भी हैं और परेशान करने वाली भी हैं। कई बार जब आप कुछ समय बाद अपने गहर या ऑफिस के WiFi कनेक्शन से जुड़ते हैं तो यह पासवर्ड पूछता है। वहीं कई बार Wifi से कनेक्ट ही नहीं होता है। ऐसे में कई बार कुछ जरुरी काम छूट जाते हैं।

यदि आप भी उन यूज़र्स में से हैं जिनके एंड्रायड स्मार्टफोन में इस तरह की समस्याएं आती हैं तो आपको नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो कर इस समस्या का हल निकाल सकते हैं। चलिए शुरू करते हैं।
कनेक्शन सेटिंग्स चेक करें
यदि आपका फोन वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा है तो आप सबसे आप फोन में कनेक्शन सेटिंग्स चेक करें। देखें कि आपके फोन में वाई-फाई ऑन है या नहीं। कई बार हम वाई-फाई ऑफ करके उसे ऑन करना भूल जाते हैं। यदि आप गलती से इसे ऑन करना भूल गए हैं तो ऑन कर दें।
वाई-फाई राऊटर का नाम और पासवर्ड
कनेक्शन के बाद नंबर आता है वाई-फाई राऊटर का नाम और पासवर्ड का। यदि वाई-फाई कई बार try करने के बाद भी कनेक्ट न हो रहा हो तो आप अपना वाई-फाई राऊटर का नाम और पासवर्ड को चेक करें। हो सकता है यह बदल गया हो, या फिर आप कोई गलती कर रहे हों।
फोन और राऊटर को करें रिबूट
जब भी फोन वाई-फाई से कनेक्ट नहीं करता है तो हमेशा राऊटर में ही कमी नज़र आती है। हो सकता है कि आपके फोन में कुछ परेशानी हो। यदि कई बार कोशिश करने के बाद भी यह कनेक्ट नहीं हो रहा है तो फोन और राऊटर दोनों को रिबूट करें, यह तरीका अधिकतर काम करता है।
रीकनेक्ट करें वाई-फाई
रिबूट के अलावा एक तरीका है वाईफाई को रीकनेक्ट करने का। इसके लिए फॉरगेट पासवर्ड करें और फिर से राऊटर नेम और पासवर्ड डालकर कनेक्ट करें।


Click it and Unblock the Notifications







