चिपचिपी और उमस भरी गर्मी में ऐसे चलाएं AC, मिलेगी फ्रेश और क्लीन हवा!
जून के महीने में चिलचिलाती गर्मी और साथ में चिपचिपी उमस जीना बेहाल कर देती है। एसी चलाने के बाद भी उमस जैसा माहौल बना रहता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि AC से बस ठंडी और ताजी हवा मिले। लेकिन ऐसा कई बार हो नहीं पाता है, क्योंकि हम कुछ ऐसी मिस्टेक करते हैं, जो नहीं करनी चाहिए। खासकर उमस भरे मौसम में।
अगर आप चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से तंग आ चुके हैं, तो कुछ चीजों का आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानें कि ऐसे मौसम में AC का स्मार्ट इस्तेमाल कैसे करें जिससे नमी भी दूर हो, बिजली का बिल भी काबू में रहे और हवा भी एकदम ताजा बनी रहे।

सही टेम्परेचर रखना बहुत जरूरी
ज्यादातर लोगों को लगता है कि जितने कम टेम्परेचर पर AC चलाएंगे कूलिंग उतनी ही बेहतर मिलेगी, लेकिन बाबू भईया! ऐसा नहीं होता। कम टेम्परेचर पर एसी चलाने से नमी और उमस दूर नहीं होती। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 24 से 26°C का तापमान सबसे सही होता है। इससे कूलिंग तो जबरदस्त मिलती ही है साथ में चिपचिपे जैसी स्थिति भी नहीं बनती।
'Dry Mode' को करें एक्टिवेट
एसी में एक जादूई मोड भी होता है, जिसके बारे में 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते होंगे। लेकिन आप इसके बारे में जान गए तो आपको हर कोई स्मार्ट कहेगा। जी हां, हम ड्राय मोड (Dry Mode) की बात कर रहे हैं। यह मोड उमस भरे मौसम के लिए बहुत काम का है। यह कमरे से एक्स्ट्रा नमी को खींचकर हवा को साफ और फ्रेश बनाता है।
फिल्टर की सफाई
AC के एयर फिल्टर में जमी धूल और गंदगी न सिर्फ हवा को खराब करती है, बल्कि बदबू और बैक्टीरिया का कारण भी बनती है। हर 15 दिन में फिल्टर को साफ करना बेहद जरूरी है। ऐसा करते रहेंगे तो आपका एसी सालों-साल बिना अटके चलेगा।
साथ में सीलिंग फैन भी चलाएं
अगर रूम में सीलिंग फैन लगा हुआ है तो उसे भी चला सकते हैं। AC के साथ पंखा चलाने से कमरे में हवा का सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे ठंडक जल्दी फैलती है और उमस भी कम महसूस होती है।
नेचुरल फ्रेशनर का करें इस्तेमाल
नींबू, लैवेंडर या यूकेलिप्टस जैसी नेचुरल खुशबुओं वाले एसेंशियल ऑयल से न सिर्फ ताजगी आती है, बल्कि ये हवा को बैक्टीरिया और मच्छरों से भी साफ रखते हैं।
कमरे को एयरटाइट रखें
खुली खिड़कियों और दरवाजों से बाहर की गर्म और नम हवा अंदर आ जाती है। इससे AC की एफिशिएंसी भी कम होती है और उमस फिर से महसूस होने लगती है। साथ बिजली बिल भी आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप खिड़कियों और दरवाजों को पूरी तरह से बंद रखें।


Click it and Unblock the Notifications








