YouTube पर इस तरीके से चुन सकते हैं अपनी भाषा, बस इस सेटिंग को करने से काम होगा आसान
YouTube एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हम वीडियो स्ट्रीमिंग, लाइव, म्यूजिक का मजा एक ही जगह से उठा सकते हैं। ये प्लेटफॉर्म गाने सुनने से लेकर गाने पोस्ट करने का एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म माना जाता है। यहां आप अपनी पसंद के मुताबिक गाने सुन और देख सकते हैं और वीडियोज भी देख सकते हैं।
अगर आपके पास किसी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं भी हैं, तब भी आप YouTube पर अपना आसानी से टाइमपास कर सकते हैं। लेकिन यहां यूजर्स के लिए दिक्कत उस समय आकर खड़ी हो जाती है, जब इसमें आपकी भाषा अलग हो। ऐसे में मम्मी-पापा या उनसे बड़ी उम्र के लोग जब YouTube पर कुछ सर्च करते हैं, तो उनकी गाड़ी इंग्लिश और हिंदी पर आकर रुक जाती है।

लेकिन अब आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपना ज्यादा दिमाग खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप यूट्यूब पर कुछ भी सर्च करने के लिए अपनी मनपसंद की भाषा को किस तरह से सेट कर सकते हैे।
YouTube पर मौजूद हैं अलग-अलग लैंग्वेजेस
YouTube सभी देशों, धर्मों और भाषाओं के कंटेंट को सपोर्ट करता है। YouTube जिस-जिस देश में है, वहां पर आप अपनी जरूरत के मुताबिक भाषा को सेट कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको अपनी भाषा, देश या क्षेत्र नहीं मिलता है, तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन को सलेक्ट कर सकते हैं।
कैसे बदल सकतें है YouTube पर लैंग्वेज
आप हमारे द्वारा बताई गई ट्रिक से आसानी से YouTube पर अपनी भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
- सबसे पहले YouTube प्रोफाइल पर जाएं।
- इसके बाद सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब जनरल के ऑप्शन पर जाएं और ऐप लैंग्वेज के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ऐप लैंग्वेज के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप लोकेशन और लैंग्वेज आसानी से सलेक्ट कर सकते हैं और सेव भी कर सकते हैं।
वीडियो प्ले करते समय भी चुन सकते हैं भाषा
जब आप वीडियो प्ले करते हैं, तो आप उसी समय उसे अपनी भाषा में भी सुन सकते हैं। अगर वीडियो ओरिजनल भाषा के अलावा किसी दूसरी भाषा में भी डब की गई होगी, तो भी ये ऑप्शन वीडियो सेटिंग में आसानी से आपको मिल जाएगा।
कैसे करें अपनी पसंद की भाषा सर्च
अगर आप अपनी भाषा में YouTube पर कुछ सर्च करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बस ये सेटिंग करने की आवश्यकता होगी।
- सबसे पहले YouTube App पर जाएं।
- इसके बाद सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब लैंग्वेज का ऑप्शन सलेक्ट करें।
- ऐसा करने के बाद आपको कई सारी भाषाओं के ऑप्शन मिलेंगे। इसमें से आप अपनी पसंद की भाषा को सलेक्ट कर सकते हैं।
- इसके बाद YouTube उसी भाषा में आजाएगा, जिसे आपने चुना है।
अब आप अपनी पसंद की भाषा में सर्च भी कर सकते हैं। इसके लिए आप की-बोर्ड में लैंग्वेज बदलकर भी सर्च कर सकते हैं। आप जिस भाषा में लिखेंगे, रिजल्ट उसी भाषा में नजर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








