Laptop की बैटरी खराब कर रही ये मिस्टेक, अनजाने में कहीं आप तो नहीं कर रहे नुकसान
आज के डिजिटल युग में लैपटॉप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। दफ्तर का काम हो या पढ़ाई, बिजनेस हो या एंटरटेनमेंट-हर जगह लैपटॉप का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि आपका लैपटॉप धीरे-धीरे बैटरी बैकअप कम क्यों देने लगता है?
दरअसल, हमारी रोजमर्रा की कुछ गलतियां ही बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाती हैं। अगर इन आदतों को समय रहते सुधार लिया जाए, तो आपका लैपटॉप सालों तक बिना बैटरी बदले बढ़िया परफॉर्म कर सकता है।

हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखना
कई यूज़र्स की आदत होती है कि लैपटॉप को लगातार चार्जिंग पर लगाए रखते हैं, चाहे बैटरी पूरी चार्ज क्यों न हो। ऐसा करने से बैटरी पर लगातार प्रेशर पड़ता है और उसकी क्षमता समय से पहले कम होने लगती है। लंबे समय तक चार्जिंग पर रखना बैटरी को ओवरहीट कर देता है और उसकी हेल्थ तेजी से घटती है।
ओवरचार्जिंग की गलती
लैपटॉप को 100% चार्ज हो जाने के बाद भी चार्जर नहीं हटाना एक आम भूल है। इससे बैटरी पर लगातार करंट का दबाव पड़ता है, जो उसकी लाइफ कम करता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बैटरी को 80-90% तक चार्ज होने पर चार्जर हटा देना चाहिए।
पूरी तरह डिस्चार्ज कर देना
कई लोग बैटरी को 0% तक इस्तेमाल कर फिर चार्ज करते हैं, जबकि यह तरीका बेहद नुकसानदेह है। बार-बार बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज करने से उसके चार्ज साइकिल्स जल्दी खत्म हो जाते हैं और बैकअप घटने लगता है। बेहतर होगा कि बैटरी को 20% तक पहुंचने से पहले चार्ज कर लिया जाए।
लोकल चार्जर का इस्तेमाल
डुप्लीकेट या सस्ते चार्जर भले ही थोड़े पैसे बचा दें, लेकिन लंबे समय में यह नुकसान ही पहुंचाते हैं। गलत वोल्टेज और करंट सप्लाई होने से बैटरी जल्दी गर्म होती है और उसकी परफॉर्मेंस घट जाती है। हमेशा ब्रांडेड और ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए।
हीटिंग को नजरअंदाज करना
लैपटॉप को बिस्तर, तकिये या कंबल पर इस्तेमाल करने से एयर वेंट ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे लैपटॉप का तापमान बढ़ जाता है और बैटरी पर सीधा असर पड़ता है। लगातार ओवरहीटिंग बैटरी की हेल्थ तेजी से घटाती है और कई बार बैटरी फूल भी सकती है।
बैटरी की लाइफ बढ़ाने के आसान टिप्स
- बैटरी को हमेशा 20% से 80% के बीच चार्ज करने की आदत डालें।
- सिर्फ कंपनी द्वारा दिए गए ऑरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें।
- लैपटॉप को सपाट और ठंडी जगह पर रखें, ताकि एयर वेंट ब्लॉक न हों।
- बैटरी हेल्थ की समय-समय पर जांच करें और जरूरत हो तो पावर सेटिंग्स ऑप्टिमाइज करें।
- लंबे समय तक लैपटॉप प्लग-इन करने से बचें।


Click it and Unblock the Notifications








