Home
How to

Second Hand Phone खरीद रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल

कोरोना वायरस के चलते भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में उछाल आया है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया था कि भारत में सैकेंड हैंड स्मार्टफोन का बिजनेस बढ़ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि अब ज़्यादातर चीजें ऑनलाइन होने लगी है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर ऑफिस का काम। खासतौर पर बच्चों की पढ़ाई को लेकर अब हर घर में स्मार्टफोन का इस्तेमाल होने लगा है। ऐसे में लोग सैंकेंड हैंड फोन की तरफ ज़्यादा बढ़ रहे हैं। लेकिन सस्ते के चक्कर में फोन खरीदने के लिए आप गलत सैकेंड हैंड फोन तो नहीं खरीद रहें? आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक सैकेंड हैंड फोन खरीद रहे हैं तो किन बातों को ध्यान में रखें-

1) सुनिश्चित करें कहीं फ्रॉड तो नहीं-

1) सुनिश्चित करें कहीं फ्रॉड तो नहीं-

आजकल खरीद-फरोख्त का काम भी ऑनलाइन होने लगा है। इसीलिए अगर आप ऑलनाइन फोन ले रहें हैं तो पहले जांच करें कि कुछ फ्रॉड तो नहीं है। या आप कोशिश करें कि फोन की डील आमने-सामने ही हो।

2) फोन चलाकर ज़रूर देखें

2) फोन चलाकर ज़रूर देखें

सस्ते या पसंद के चक्कर में फोन को चेक करके खरीदने ना भूलें। कम से कम 15 मिनट तक फोन को चलाकर ज़रूर देखें। फोन की अच्छी तरह से जांच करें कि फोन अच्छी कंडीशन में है या नहीं। आपको सिर्फ फोन की लुक्स नहीं बल्कि उसके पोर्ट्स, स्पीकर, माइक, कैमरा लेंस आदि की भी ठीक से जांच करनी होगी।

3) बिल व बॉक्स के साथ जरूर मिलाएं IMEI नंबर

3) बिल व बॉक्स के साथ जरूर मिलाएं IMEI नंबर

अगर आप सैकेंड हैंड फोन भी ले रहे हैं तो ज़रूरी है कि उसका इनवॉइस बिल और फोन का रिटेल बॉक्स भी लें। अगर सेलर कहता है कि ये चीजें उपलब्ध नहीं है तो इस बयान का लिखित या वीडियो प्रूफ लें। अगर विक्रेता ने फोन ऑनलाइन खरीदा है तो ई-इनवॉयस आसानी से आपको मिल सकता है। अगर आपको बिल या बॉक्स मिल गया है तो आईएमईआई नंबर और फोन का आईएमईआई नंबर को एक बार जरूर मिलाकर कर देखें। फोन का IMEI पता करने के लिए उससे *#06# डायल कर सकते हैं। याद रहें कि खरीदा जा रहा फोन यदि डुअल सिम है तो उसके आईएमईआई नंबर भी दो होंगे। दोनों नंबर जरूर चेक करें।

4). पहले फोन फिर पेमेंट

4). पहले फोन फिर पेमेंट

कई बार सेलर आपसे पहले ही ऑनलाइन पेमेंट की मांग करने लगते हैं। इसीलिए ज़रूरी है कि पहले आप फोन को चेक करें, उसके बाद ही पेमेंट करें। साथ ही अगर आप सेलर को पर्सनली नहीं जानते हैं तो कोशिश करें कि सिक्योर लिंक पर क्लिक करके ही पेमेंट करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nowadays, smartphones are being used in every household for the education of children. In such a situation, people are moving more towards second hand phones. But to buy a phone in a cheap affair, are you not buying the wrong second hand phone? Today we will tell you what things to keep in mind if you are buying a second hand phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X