ऐसे बढाएं सैमसंग गैलेक्सी एस3 का बैटरी बैकप
सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन की रेंज में गैलेक्सी एस 3 एक ऐसा स्मार्टफोन जिसने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। एस 3 के बाद सैमसंग ने गैलेक्सी एस 3 मिनी भी लांच किया था। सैमसंग ने एस 3 को एप्पल के आईफोन 4 के मुकाबले बाजार में उतारा था। एंड्रायड 4.1 ओएस के साथ एस 3 में 1 गीगाहर्ट ड्युल कोर एसटी एरिक्स प्रोसेसर दिया गया है साथ में 4 इंच की एमोल्ड स्क्रीन जो 800X480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।

अगर आपके पास भी एस3 है या फिर आप एस3 लेने जा रहे हैं तो हम आपको एस3 में बैटरी बैकप बढ़ाने के लिए कुछ आसान तरीके बताएंगे ताकि आप अपने फोन को ज्यादा देर तक प्रयोग कर सके। एस3 में 2100 एमएएच बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 12-14 घंटे का बैकप देती है। लेकिन अगर आप कहीं सफर पर जा रहे हैं तो हो सकता है आपको ज्यादा बैटरी बैकप की जरूरत पड़े ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने एस 3 के बैटरी बैकप को और बढ़ा सकते हैं।
- सबसे पहले फोन में इस बात का पता लगाएं आपके एस 3 की बैटरी कहां सबसे ज्यादा खर्च हो रही है इसके लिए फोन की सेटिंग में जाकर बैटरी ऑप्शन पर क्लिक करें, बैटरी ऑप्शन में क्लिक करते ही आपके सामने सारी डीटेल आ जाएंगी।
- फोन की स्क्रीन लाइट धीमी कर दें, इसके लिए फोन के सेटिंग ऑप्शन में जाएं और डिस्प्ले पर क्लिक करके उसमें 15 सेकेंड का टाइम सेट कर दें।
- स्मार्टस्टे का डिसेबल कर दें, इसके लिए सेटिंग में जाएं और स्मार्टफोन पर लगा टिक मार्क हटा दें।
- फोन की टच की लाइट को का टाइम कर कर दें, इसके लिए सेटिंग में जाकर डिस्प्ले ऑप्शन पर क्लिक करें और 1.5 सेकेंड का टाइम सेट कर दें।
- फोन में जहां तक हो लाइव वॉलपेपर का प्रयोग न करें क्योंकि लाइव वॉलपेपर साधारण वॉलपेपर के मुकाबले ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं।
- स्क्रीन पॉवर को ऑटो एडजस्ट कर दें, इसके लिए सेटिंग में जाकर डिस्प्ले ऑप्शन पर क्लिक करें और ऑटो एडजस्ट स्क्रीन ऑप्शन पर क्लिक कर दें।


Click it and Unblock the Notifications