Home
How to

होली में अपने स्मार्टफोन का ऐसे रखें खास खयाल

होली में अपने फोन भी खयाल रखें, ये तरीके अपनाएं।

By Agrahi

होली है! होली तो है लेकिन जश्न के चक्कर में कहीं अपना नुकसान न करा बैठना। जी बिलकुल, हमारा इशारा स्मार्टफोन की तरफ है। होली में अक्सर हम स्मार्टफोन का पानी और रंग से बचाव नहीं कर पाते हैं। अब होली खेलना तो जरुरी है लेकिन फोन का ध्यान रखना भी जरुरी है।

होली में अपने स्मार्टफोन का ऐसे रखें खास खयाल

इन दिनों मार्किट में कई स्मार्टफोन हैं जो वॉटरप्रूफ हैं, हालाँकि हर कोई वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करता है। यदि आपका फोन वॉटरप्रूफ नहीं है तो इस होली आपको फोन का ख़ास ख़याल रखना होगा। चलिए इस काम में हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं।

आइए देखते हैं कैसे फोन को होली में प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

ज़िप लॉक बैग

ज़िप लॉक बैग

यदि आप फुल ऑन धमाकेदार होली खेलने के मूड में है तो भय्या पहले अपने फोन को बचा लें। होली में फोन को पानी से बचाने के लिए आप ज़िप लॉक बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको मार्किट में आसानी मिल जाएंगे, यह ज्यादा महंगे भी नहीं होते हैं।

वॉटरप्रूफ केस

वॉटरप्रूफ केस

फोन को सही रखना है तो उसे सबसे पहले पानी से बचाना होगा। आप वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन केस से अपने फोन की देखभाल कर सकते हैं। इसके बाद आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं होगी।

ब्लूटूथ हेडसेट

ब्लूटूथ हेडसेट

होली में फोन को बचाने का एक और तरीका है, आप जितना हो सके हैडफ़ोन या ब्लूटूथ हेडसेट का इस्तेमाल करें। इससे यदि आप पर पानी गिरे भी तो आपका फोन सुरक्षित रह सकता है। फोन को आप ज़िपलॉक बैग में रखें और हेडसेट से बात करें।

अपना पुराना फोन करें इस्तेमाल

अपना पुराना फोन करें इस्तेमाल

यदि आपके पास कोई पुराना फोन है तो आप होली के दिन उसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आपका नया स्मार्टफोन पानी से सेफ रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
tips to keep phone safe in this holi. Read more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X