Home
How to

अपने स्‍लो पीसी को कैसे करें फास्‍ट ?

क्‍या आपका पीसी बार-बार हैंग कर रहा है या फिर उसकी स्‍पीड कम हो गई है, लैपटॉप, पीसी की स्‍पीड स्‍लो होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे उसमें वॉयरस आना, मैमोरी स्‍पेस न होना। लेकिन अगर आपने हाल ही में नया पीसी खरीदा है फिर भी उसकी स्‍पीड काफी कम है तो इसके पीछे आपके पीसी में इंस्‍टॉल ढेर सारी एप्‍लीकेशनें हो सकती है या फिर उसमें काई वॉयरस या फिर मालवेयर भी आ सकता है पीसी में पहले से इंस्‍टॉल एप्‍लीकेशन भी कभी-कभी स्‍पीड स्‍लो कर सकती हैं।

ऐसे में पीसी स्‍पीड को बढ़ाने के लिए इन एप्‍लीकेशनों को अनइंस्‍टॉल कर देना चाहिए साथ ही एंटीवॉयरस से पीसी स्‍कैन भी कराते रहना चाहिए।

पढ़ें : अपने पीसी में कैसे सर्च करें बेकार फोल्‍डर

1

1

जब भी हम अपना पीसी ऑन करते हैं तो उसमें कई ऐसे प्रोग्राम होते हैं जो अपने आप रन करने लगते हैं लेकिन उन प्रोग्राम की हमें कोई खास जरूरत नहीं पड़ती, ये हमारे पीसी की स्‍पीड को स्‍लो कर देते हैं। इन प्रोग्राम को बंद करने लिए Start बटन में जाकर Run ऑप्‍शन में क्लिक करके msconfig टाइप करें और बाद में ओके ऑप्‍शन पर क्लिक कर दें।

2

2

आपके पीसी में कई ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जिनका प्रयोग आप कभी न करते हों लेकिन ये पीसी में फालतू का स्‍पेस घेरतें हैं। इन प्रोग्राम को अनइंस्‍टॉल करने के लिए सबसे पहले कंट्रोल पैनल में जाएं फिर प्रोग्राम और फीचर ऑप्‍शन पर क्लिक करें वहां पर जाकर जो भी सॉफ्टवेयर बेकार लगे उसे अनइंस्‍टॉल कर दें।

3

3

जब भी आप अपने पीसी में कोई सॉफ्टवेयर रन कराते है तो कुछ टेंम्‍परेरी फाइल बना देता है फिर चाहे आप उसे बंद क्‍यों न कर दें। काफी समय होने के बाद ये सभी फाइल इतनी अधिक मात्रा में हो जाती हैं कि ये पीसी की स्‍पीड स्‍लो कर देती है इन टेम्‍परेरी फाइल को डिलिट करने के लिए Go to Start > Run> type में जाकर %temp% लिखें और OK ऑप्‍शन पर क्लिक कर दें।

4

4

अपने पीसी के साफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहें। अक्‍सर हमारे पीसी में अगर कोई अपडेट आता है तो उसे हम अनसुना कर देते हैं जिससे हमारे पीसी में पड़े कई सॉफ्टवेयर अपडेट होने से रह जाते हैं। इससे भी हमारे पीसी की स्‍पीड स्‍लो हो सकती है।

5

5

कंप्‍यूटर में कई वॉयरस और दूसरे स्‍पाइवेयर, ऐडवेयर वॉयरस आते रहते हैं जो आपके पीसी की स्‍पीड स्‍लो कर सकते हैं। इसलिए कम कम हफ्ते में एक बार अपने पीसी को फुल स्‍कैन जरूर कराएं। अगर आपके पीसी में एंटीवॉयरस नहीं हैं तो नेट से एक महिने फ्री ट्रॉयल के लिए कई एंटीवॉयरस उपलब्‍ध हैं जिन्‍हें आप इंस्‍टॉल कर सकते हैं।

6

6

अपने विंडो पीसी के ग्रफिक को बंद करके आप पीसी की स्‍पीड बढ़ा सकते हैं इसके लिए स्‍क्रीन के डेस्‍कटॉप में जाकर राइट क्लिक करें और Properties ऑप्‍शन में जाकर Advanced System settings पर क्लिक करके Advanced ऑप्‍शन सलेक्‍ट करें फिर Settings under performance ऑप्‍शन पर जाकर Enable Adust for best performance ऑप्‍शन सलेक्‍ट कर लें।

7

7

एक साथ ढेर सारे टैब ओपेन करने से भी आपके पीसी की स्‍पीड कम हो सकती है अगर आपका पीसी पुराना है और इंटरनेट स्‍पीड स्‍लो भी है तो एक साथ ढेर सारे टैब किसी भी ब्राउजर में ओपेन न करें।

8

8

अगर आपके पीसी की हार्डड्राइव के दो ही पार्टीशन हैं तो उसके कम से कम तीन पार्टीशन कर लें क्‍योंकि ज्‍यादा मैमोरी पार्टीशन होने से आपका पीसी ज्‍यादा स्‍पीड से रन करेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X