वाईफाई नेटर्वक में कैसे रखे अपनी डिवाइस सिक्योर
भारत में वाईफाई का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। ऑफिस, स्कूलों, हास्पिटल, बस स्टैंड के अलावा रेलवे स्टेशन में अब वाईफाई की सुविधा आपको मिल जाएगी, ऐसे में फोन, लैपटॉप या फिर टैबलेट में वाईफाई प्रयोग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि कहीं ऐसा न हो जरा सी चुक की वजह से मारी डिवाइस मे सेव सारा डेटा गलत हाथों में पड़ जाए।
पढ़ें: अपने मोबाइल में कैसे डीएक्टीवेट करें अनवांटेड मोबाइल सर्विस
जब भी हम पब्लिक वाईफाई यानी कहीं बाहर वाईफाई का प्रयोग करते है तो हमे कुछ सावधानी बरतनी चाहिए ताक पब्लिक वाईफाई का प्रयोग करते समय हमारा डेटा सुरक्षित रहे। हिन्दी गिजबोट आपको 9 ऐसी टिप्स बताएगा जिसकी मदद से आप पब्लिक वाईफाई सुरक्षित तरीके से प्रयोग कर सकते हैं।
शेयरिंग ऑप्शन बंद रखें
जब भी कहीं बाहर वाईफाई का प्रयोग करें तो अपने शेयरिंग ऑप्शन को हमेशा बंद रखे। जिससे कोई दूसरा आपकी डिवाइस के द्वारा वाईफाई का प्रयोग न कर सके। इसके लिए डिवाइस के सेटिंग ऑप्शन में जाकर शेयरिंग ऑप्शन में डिवाइस को अनडिस्कवर कर दें।
अपना पासवर्ड सुरक्षित रखें
अपने वाईफाई का पासवर्ड हमेशा यूनीक यानी मजबूत रखे। इसके लिए आप चाहें तो मल्टीपल पासवर्ड भी क्रिएट कर सकते हैं। जैसे कीपास और लास्ट पास नाम की एप्लीकेशन डाउनलोड कर प्रयोग कर सकते हैं जो आपके पासवर्ड को सेफ रखने के साथ उन्हें सेव भी रखती है।
वीपीएन
पब्लिक नेटर्वक में इंटरनेट सर्फिंग करने का सबसे सुरक्षित तरीका वीपीएन है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ पेमेंट भी करनी होगी। वीपीएन की मदद से आप एक आईडी के द्वारा इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं जो पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इससे आपकी पर्सनल इंफार्मेशन कोई दूसरा शेयर नहीं कर सकता।
ऑटोमेटिक वाईफाई हॉट स्पॉट का प्रयोग न करें
ऑटोमेटिक वाईफाई हॉट स्पॉट यानी अगर आप उस नेटर्वक का प्रयोग दुबारा करते हैं तो आपको कनेक्शन करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती लेकिन भेल ही ये तरीका आपको आसान लगता हो लेकिन ऑटोमेटिंग वाईफाई कनेक्शन पब्लिक नेटर्वक में सुरक्षित नहीं है। इसलिए अपनी डिवाइस में बिना आपकी इजाजत के किसी भी नेटर्वक को ऑटोमेटिक एलाओ न करें।
एंटीवॉयरस सॉफ्टवेयर रन कराए
जब भी आप वाईफाई का प्रयोग करें अपने पीसी में एंटी वॉयरस जरूर इंस्टॉल करें, वाइफाई प्रयोग करने के बाद एक बार अपने पीसी को स्कैन करा लें क्योंकि कभी कभी वाईफाई के द्वारा वायरस आने का खतरा बना रहता है।


Click it and Unblock the Notifications








