पीसी में कैसे बढ़ाएं FPS और गेमिंग परफार्मेंस?
अगर आप एक गेमर हैं तो गेमिंग के स्मूद एक्सपीरियंस के लिए फ्रेम रेट (FPS) कितना जरूरी होता है ये बात बखूबी जानते होंगे। ज्यादा FPS गेमप्ले को स्मूद और बेहतर बनाता है। हालांकि, कुछ गेम बहुत ज्यादा रिसोर्स इंटेंसिव हो सकते हैं यानी सीधे शब्दों में कहें तो कुछ गेम्स को चलने के लिए ज्यादा प्रोसेसिंग पॉवर की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ा सकते हैं और फास्ट FPS स्पीड पा सकते हैं।

1. ग्राफिक्स सेटिंग्स कस्टमाइज करें
ज्यादातर गेम अपने ग्राफिक्स सेटिंग्स को कस्टमाइज़ करने की परमीशन देते हैं। आप उन सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं जिनसे गेमप्ले में कोई खास अंतर नहीं आएगा लेकिन इससे आपको बेहतर FPS मिलेगी।
2. बेकार के प्रोग्राम बंद करें
जब आप गेम खेल रहे हों तो दूसरे बैकग्राउंड एप्लिकेशन और प्रोग्राम बंद कर दें क्योंकि वे RAM और CPU का उपयोग करते हैं जिसकी वजह से ज्यादा हैवी गेम के लिए रैम और सीपीयू में जगह नहीं बचती, अगर आपके लैपटॉप में कम रैम है तो ये तरीका काफी कारगर रहता है।
3. अपने पीसी ड्राइवर अपडेट रखें
पीसी के ग्राफिक्स ड्राइवर हमेशा अपडेट रखें क्योंकि नए ड्राइवर आपके गेम की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
4. RAM अपग्रेड करें
अगर आपके पीसी में गेमिंग के लिए RAM कम है, तो गेम काफी धीमा चल सकता है। पीसी की RAM को अपग्रेड करके गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं साथ में फ्रेम प्रति सेकेंड भी अच्छे मिलते हैं। ज्यादातर लैपटॉप में रैम के लिए दो स्लॉट दिए जाते हैं जिन्हें यूज़ कर सकते हैं।
5. गेम बूस्टिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग करें
थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर भी इस दौरान आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को अच्छा कर सकते हैं। जैसे रेवनहॉक, ये आपके पीसी में बेकार के प्रोग्राम बंद कर देता है ताकि गेमिंग के दौरान गेम अटके नहीं।
6. SSD में गेम ट्रांसफर करें
अगर आपके पीसी में SSD (सॉलिड स्टेट ड्राइव) और HDD दोनों लगे हुए हैं तो हमेशा सारे गेम्स एसएसडी में ही सेव रखे। HDD की तुलना में SSD लोडिंग टाइम काफी कम लेता है जिससे गेम जल्दी ओपन होता है।
7. कूलिंग सिस्टम सही करें
अगर आपका पीसी जल्दी गर्म हो जाएगा तो गेम के दौरान FPS भी कम हो जाएंगे और पीसी की परफॉर्मेंस भी प्रभावित होगी इसलिए ध्यान रखें पीसी का कूलिंग सिस्टम ठीक से काम करता रहे।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने कंप्यूटर पर गेमिंग अनुभव को काफी बेहतर बना सकते हैं और ज्यादा FPS के साथ एक स्मूथ गेमप्ले का मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








