WiFi से कनेक्ट होने से पहले करें ये 10 जरुरी काम
पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करने से कुछ जरुरी बातों का बेहद ध्यान रखें।
इंटरनेट का इस्तेमाल पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गया है। शहरों की बात करें तो लगभग हर दूसरे घर में वाईफाई कनेक्शन होता है। यह केवल कामकाज़ी यूज़र्स ही नहीं बल्कि स्टूडेंट्स आदि के लिए भी बेहद जरुरी हो गया है। इन दिनों बच्चे स्कूल से ज्यादा इंटरनेट से ही चीजें सीखते हैं।
घर तक तो ठीक है, लेकिन घर के बाहर वाईफाई का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। हालाँकि आपको कई जगह पर पब्लिक वाईफाई की सुविधा मिल जाएगी। लेकिन क्या यह पब्लिक वाईफाई सेफ हैं?
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही 10 महत्वपूर्ण बातों की लिस्ट जो कि एक पब्लिक वाईफाई से कनेक्ट होने से पहले आपको ध्यान में रखनी चाहिए। क्योंकि कई पब्लिक वाईफाई एक झांसा भी हो सकता है, जिससे आपकी प्राइवेसी का ग़लत इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये 10 जरुरी बातें।
ऑथेंटिसिटी चेक करें
किसी भी पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी को जरुर चेक कर लें। यदि आप किसी ऑफिस या शॉप पर हैं और उनका वाईफाई इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले नेटवर्क का सही नाम पता कर लें। यदि आपको यह बताने वाला कोई आस-पास न हो तो इससे दूरी बनाएं।
HTTP एन्क्रिप्टेड
एक चीज का हमेशा ध्यान रखें कि जो भी वेबपेज आप विजिट करें तो HTTP एन्क्रिप्टेड हो। आप इसे यूआरएल में देख सकते हैं। आपको यूआरएल पर एक सिक्योरिटी पैडलॉक साइन दिखेगा। इससे पता चलता है कि वह वेब पेज के पास वैलिड डिजिटल सर्टिफिकेट है। अगर यूआरएल में एचटीटीपी नहीं है तो समझ लीजिए कि कुछ गड़बड़ हो सकती है।
मैन्युअल सेटिंग
स्मार्टफोन में पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रहे कि आपका फोन मैन्युअल सेटिंग पर हो। फोन पर किसी तरह का पासवर्ड डालकर नहीं रखें।
ऑनलाइन शॉपिंग न करें
पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग आदि को अवॉयड करें। ऐसा कोई भी काम न करें जिसमें आपको बैंक डिटेल्स देनी या कोई भी अन्य सेंसिटिव इनफार्मेशन देनी पड़े। यह आपके लिए खतरा हो सकता है।
वीपीएन का इस्तेमाल करें
यदि आप एक रेगुलर टूरिस्ट हैं और आपके पास डोंगल नहीं है तो बेहतर होगा की आप वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल करें। वेब सर्फिंग का सबसे सेफ तरीका है।
पासवर्ड रिसेट न करें
पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते हुए इस बात का भी अवश्य ध्यान रखें कि आप किसी बैंक या अन्य जरुरी अकाउंट का पासवर्ड रिसेट न करें। आपकी जानकारी लीक हो सकती है।
लॉगआउट करना न भूलें
जब भी आप किसी अकाउंट में या वेबसाइट पर पब्लिक वाईफाई का यूज़ करते हुए लॉग इन करते हैं तो ध्यान रखें कि वेबसाइट से आप लॉगआउट जरुर करें।
एडिशनल सिक्योरिटी टूल
यदि आप अक्सर पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर होगा की आप एडिशनल सिक्योरिटी टूल का प्रयोग भी करें।
वाईफाई बंद करें
अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए जब भी आप वाईफाई का इस्तेमाल न कर रहे हों वाईफाई के ऑप्शन को बंद रखें।
अवॉयड करें पब्लिक वाईफाई
प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए हम आपको सलाह देंगे कि अगर बेहद जरुरी न हो तो पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल न करें।


Click it and Unblock the Notifications







